शादियों का सीजन आ चुका है और इसका धमाल बॉलीवुड और टीवी जगत में साफ देखने मिल रहा है। बीते साल कोरोना वायरस की वजह से कुछ स्टार्स ने ग्रैंड सेलिब्रेशन छोड़कर अपने खास सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचाई थी लेकिन कई स्टार कपल्स ने अपनी शादी को पोस्टपोन कर दिया था, जिस वजह से अब सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में आने वाले हफ्तों में कई सितारे अपने स्पेशल वन के साथ सात फेरे लेते हुए नजर आएंगे।
इस लिस्ट में कटरीना कैफ और विक्की कौशल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, इनके अलावा भी कई जोड़े हैं, जो अपनी शादी की वजह से लाइमलाइट में हैं। आज इस स्टोरी में हम आपको उन तमाम स्टार कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। देखें लिस्ट।