रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। इटली के लेक कोमो स्थित 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और फिर सिंधी रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की थी। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले रणवीर-दीपिका की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला के बाद ही एक दूसरे के करीब आए थे, लेकिन सच तो ये है कि दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म की शूटिंग से पहले ही हो गई थी। आज उनकी शादी की तीसरी सालगिरह पर जानिए कैसे शुरू हुई बॉलीवुड की सबसे मशहूर प्रेम कहानी।