वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीदा रहमान ने आगे बताया, 'फिल्म गाइड हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में बनाई गई थी। विजय आनंद ने हिंदी वर्जन का डायरेक्शन किया था, जबकि टेड डेनियल व्हिस्की ने अंग्रेजी वर्जन का। दोनों ही डायरेक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे। लेकिन देव ने कहा कि सिर्फ वहीदा ही यह रोल करेंगी। मैंने उनसे कहा कि मेरी खातिर डायरेक्टरों पर दबाव ना डालें। लेकिन वह मेरे खातिर अड़े रहे और बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने मुझे ही लेने के लिए दबाव डाला।'