फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waheeda Rehman: बच्चन नहीं देख पाए रेत पर जलते पांव, निर्देशक ने रखा शादी का प्रस्ताव और हीमैन का पहला क्रश...

Sat, 03 Feb 2024 09:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला
दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेत्री वहीदा रहमान का दीवाना सारा जमाना रहा है। और, वह भी तीन तीन पीढ़ियों तक। अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र तक उन पर फिदा रहे। एक निर्देशक तो अपनी पत्नी के साथ उनके पास शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंच गए थे। कंगना रनौत भी उनके अभिनय के मुरीदों में शामिल हैं और भूमिकाएं तो उन्होंने अपनी हर फिल्म में यादगार निभाईं। 3 फरवरी 1938 को जन्मी वहीदा रहमान आज अपना 86 वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में उनके सहकर्मियों का क्या कहना है...
Salman Khan: रणबीर और शाहिद के बाद अब सलमान की बारी, संदीप बनाएंगे डार्क एक्शन थ्रिलर भाई जान के साथ!
विज्ञापन

2 of 11
धर्मेंद्र, वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जमाना हम पर फिदा और हम फिदा..
हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र और वहीदा रहमान एक साथ ‘खामोशी’, ‘मन की आंखें’, ‘फागुन’, ‘घर का चिराग’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने वहीदा रहमान के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। धर्मेंद्र ने कहा, 'जब मैंने  फिल्म ‘चौदहवीं का चांद’ देखी थी तो मेरे मन में हंगामा हो गया। सारा जमाना हम पर फिदा था और हम वहीदाजी पर फिदा हो गए। मैंने वहीदा जी के एक प्रोग्राम का वीडियो देखा था, जिसमें उन्हें कुछ एक्टर्स की तस्वीर दिखाई गई थी और पूछा गया था कि इनमें आपका क्रश किस पर था? वहीदा जी के मुंह से निकला, धर्मेंद्र! मैं सोचता हूं यार जब हम फिदा थे, तब क्या हुआ था?'
विज्ञापन

3 of 11
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुझसे नहीं देखे गए रेत पर जलते पांव..
अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अभिनेत्री वहीदा रहमान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके है। फिल्मों में वहीदा ने अमिताभ बच्चन की प्रेमिका, पत्नी और मां के किरदार निभाए हैं। टीवी प्रोग्राम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के सेट पर वहीदा रहमान के बारे में एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘वहीदा रहमान पर वह भी फिदा रहे हैं। फिल्म 'रेशमा और शेरा' की शूटिंग के दौरान वहीदा रहमान के साथ पहली बार काम करने का मौका मिला। इस दौरान मैं उनकी जूतियां हाथों में लेकर उनके पास पहुंच गया था और पहना दी थीं।' वहीदा को झुलसती रेत पर नंगे पैर बैठे देखकर अमिताभ बच्चन से रहा नहीं गया और उन्होंने उनकी जूतियां हाथों में उठा ली और  जैसे ही डायरेक्टर ने सीन पूरा होते ही कट बोला, अमिताभ बच्चन ने दौड़कर वहीदा को अपने हाथों से जूतियां पहना दी।

4 of 11
वहीदा रहमान, राकेश ओमप्रकाश मेहरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस निर्देशक ने रखा शादी का प्रस्ताव..
वहीदा रहमान फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्मों 'रंग दे बसंती' और 'दिल्ली 6' में काम कर चुकी हैं।  वहीदा रहमान की  'प्यासा', 'कागज के फूल', 'साहिब बीबी और गुलाम', 'मुझे जीने दो', 'गाइड' और 'तीसरी कसम' जैसी फिल्में राकेश ओमप्रकाश मेहरा को  बहुत पसंद हैं। एक इंटरव्यू के दौरान राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने वहीदा रहमान के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा, 'एक दिन मैं अपनी  पत्नी भारती के साथ वहीदा रहमान जी के घर पर गया था और पत्नी की रजामंदी से मजाक में वहीदा जी से  कहा, 'क्या आप मुझसे शादी करेंगी?' यह सवाल सुनकर वहीदा जी ने  प्यार से गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया।' 
विज्ञापन

5 of 11
जीनत अमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जीनत अमान भी वहीदा रहमान की प्रशंसक

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'महान' में वहीदा रहमान के साथ काम कर चुकीं जीनत अमान को वहीदा रहमान की फिल्म 'गाइड' बहुत पसंद है। इस फिल्म में रोजी मार्को और मिस नलिनी की भूमिका में वहीदा रहमान के परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी। हाल ही में जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पसंदीदा फिल्मों की सूची साझा की जिसमें उन्होंने वहीदा रहमान की फिल्म 'गाइड' को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया और वहीदा रहमान वाली भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की। 

विज्ञापन

6 of 11
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन, रति अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उनके साथ काम करना सम्मान की बात

निर्देशक मनमोहन देसाई की फिल्म 'कुली' में अभिनेत्री रति अग्निहोत्री ने वहीदा रहमान के साथ काम किया था। इस फिल्म में वहीदा रहमान हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की मां का किरदार निभाया था। रति अग्निहोत्री कहती हैं, 'वहीदा जी मेरी सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं, उनके साथ काम करना सम्मान की बात थी।' 

 

विज्ञापन

7 of 11
रत्ना पाठक, वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीदा को दमदार भूमिकाएं कम ही मिलीं..
वहीदा रहमान आखिरी बार फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' नजर आई थीं। रत्ना पाठक शाह को लगता है कि वहीदा रहमान को दमदार भूमिकाएं नहीं मिलीं। वह कहती हैं,  'मुझे खेद है कि हमारे देश में वहीदा रहमान को वह भूमिका नहीं मिलतीं जिनकी वह हकदार हैं। वह कितनी शानदार महिला हैं और वह कितनी शानदार अभिनेत्री हैं, लेकिन उन्हें एक पुरस्कार देकर एक कोने में बिठा दिया जाता है।' 

8 of 11
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कभी खुशी कभी गम' की पहली पसंद...
निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में पहले वहीदा रहमान काम करने वाली थी। उन्होंने फिल्म के एक गाने की भी शूटिंग कर ली थी लेकिन फिल्म नहीं कर पाई। करण जौहर ने बताते हैं, 'फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाने वाली थी। फिल्म में आरती वाला गीत उन पर फिल्मा भी लिया गया था लेकिन उसी दौरान अपने पति कमल जीत के निधन के चलते वह ये फिल्म नहीं कर पाईं। बाद में उनकी भूमिका को अचला सचदेव ने निभाया।' 

9 of 11
वहीदा रहमान, अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वह बहुत ही विनम्र इंसान..
अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म 'ओम जय जगदीश' और  'दिल्ली 6' में वहीदा रहमान के साथ काम कर चुके हैं। अभिषेक बच्चन कहते हैं, 'मैं वहीदा आंटी को बचपन से जानता हूं। जब डैड बेंगलुरु में 'कुली' की शूटिंग कर रहे थे तो प्रतिदिन हम लोग उनके साथ समय बिताते थे। बेंगलुरु में उनका फार्म हाउस था। जिस दिन वहीदा आंटी की शूटिंग नहीं होती थी तो उनके घर चले जाते थे। पहली बार उनके साथ फिल्म 'ओम जय जगदीश' में काम किया और उसके बाद 'दिल्ली 6' में काम किया। उनके साथ काम करके ऐसे ही लगता था कि दादी जैसी कोई है और उनके साथ काम कर रहे हैं। वह बहुत ही प्यारी हैं, देखभाल बहुत करती हैं। अच्छी बात यह थी कि कभी वह जताती नहीं थी कि वह 'द वहीदा रहमान' हैं। वह बहुत ही विनम्र और अच्छे स्वभाव की हैं।'

10 of 11
सोनम कपूर, वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीदा जी की बात सुनकर इमोशनल हो गई

अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म 'दिल्ली 6' में वहीदा रहमान के साथ काम कर चुकी है। हाल ही में सोनम कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। सोनम कपूर ने कहा,  'फिल्म 'दिल्ली 6' की शूटिंग के दौरान पहली बार वहीदा जी से मुलाकात हुई। उन्होंने मुझसे कहा, 'बेटा मैंने तुम्हारी फिल्म देखी है, तुम तो मेरी तरह दिखती हो।' उनकी यह बात सुनकर मैं बहुत ही इमोशनल हो थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हम दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे।' 

विज्ञापन

11 of 11
कंगना रनौत, वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कंगना रनौत भी वहीदा पर फिदा..

फिल्म 'गुलमोहर' में शर्मिला टैगोर के किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म को देखने के बाद कंगना रनौत ने इच्छा जाहिर की कि इस तरह की पूर्ण भूमिका में वह वहीदा रहमान को आगे बी देखना चाहती हैं। कंगना ने तब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'अब, वहीदा जी को जल्द ही पूर्ण भूमिका में देखने की उम्मीद है।' कंगना रनौत, वहीदा रहमान की बहुत बड़ी प्रसंशक हैं और उनको फिल्म 'प्यासा' बहुत ही पसंद है।
Bhool Bhulaiyaa 3: कियारा-सारा को पीछे छोड़ ये हसीना बनी भूल भुलैया 3 का हिस्सा? पर्दे पर बड़े धमाल की तैयारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें