वहीदा रहमान
- फोटो : सोशल मीडिया
शो के टीजर में वहीदा आगे बताती है कि कैसे एक डिस्ट्रीब्यूटर ने गुरुदत्त को उनका नाम सुझाया था। इसके बाद शो के होस्ट अरबाज उनसे पूछते है कि क्या उन्हें अपना नाम बदलने के लिए कहा गया था। जिसपर अभिनेत्री कहती हैं कि यह नाम मेरे माता-पिता ने दिया, मैं इसे क्यों बदलूं? वहीदा कहती है कि मैं फिल्मों में दिन रात काम करने को तैयार थी, लेकिन कभी भी उन चीजों को करने के लिए राजी नहीं होती थी जिसमें वह सहज नहीं थी।