फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: क्या 'शहजादा' के आगे 'सेल्फी' खींच पाएंगे अक्षय? 'पठान' को कड़ी टक्कर दे रहा 'एंट मैन'

Fri, 24 Feb 2023 07:42 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : social media
बॉक्स ऑफिस पर साल की शुरुआत से पठान का बोलबाला देखने को मिला था। लेकिन अब शाहरुख खान की फिल्म की कमाई भी कम होती जा रही है। वहीं, बीते  शुक्रवार को रिलीज हुई शहजादा और एंट मन....ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। हालांकि, दोनों का पत्ता ही बॉक्स ऑफिस से साफ होता नजर आ रहा है। ऐसे में इन फिल्मों को टक्कर देने आज अक्षय कुमार की सेल्फी भी रिलीज हो रही है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का बोलबाला रहा...
विज्ञापन

2 of 5
पठान - फोटो : social media
पठान
किंग खान की फिल्म पठान का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं और यह अभी भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में अब 30वें दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने गुरुवार को एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसकी कुल कमाई 520.14 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
शहजादा - फोटो : social media
शहजादा
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन से ही इसकी कमाई भी सुस्त पड़ गई थी। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 27.40 करोड़ रुपये हो गया है।
Anuska Sharma: बैंकॉक की सड़कों पर अकेले मस्ती करती दिखीं अनुष्का शर्मा, फैंस ने पूछा- विराट भइया किधर?

4 of 5
एंट-मैन एंड द वास्प- क्वांटोमेनिया - फोटो : सोशल मीडिया
 
एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया
शहजादा के साथ रिलीज हुई मार्वल की फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प क्वांटमैनिया' से भी लोगों को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन इस फिल्म ने सभी का दिल तोड़ दिया। एंट मैन की कहानी दिखाती इस फिल्म को समीक्षकों का मिला जुला रिस्पांस मिला, इसी का नतीजा है कि कमाई के मामले में कुछ यह खास कमाल नहीं कर पाई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन महज 1.83 रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का कुल कारोबार 34 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्फी - फोटो : इंस्टाग्राम
सेल्फी
बीते हफ्ते रिलीज हुई 'शहजादा' साउथ की हिट फिल्म का रीमेक थी। कार्तिक आर्यन के बाद अब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भी एक साउथ फिल्म का रीमेक लेकर आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं। 'सेल्फी' साउथ की हिट फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का रीमेक का है। इस फिल्म में अक्षय साथ इमरान हाशमी भी नजर आने वाल हैं। राज मेहता ने निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
Sanjay Leela Bhansali: परफेक्शन के साथ हर किरदार पर काम करते हैं भंसाली, मिल चुके हैं बड़े-बड़े सम्मान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें