अभिनेत्री वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा, जिसकी घोषणा गुरुवार को की गई। इस खुशी के मौके पर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी रोल मॉडल वैजयंतीमाला की प्रशंसा करते हुए उन्हें आइकन बताया है। हेमा ने वैजयंतीमाला के साथ अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं। पद्म विभूषण के लिए शुभकामनाएं देने के लिए हेमा चेन्नई स्थित उनके घर पहुंचीं। उन्होंने इस दिन को यादगार बताया है।