अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री वैजयंती माला का आज जन्मदिन है। उन्होंने करीब 2 दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और एक से बढ़कर एक सुपरस्टार एक्टर के साथ काम किया। वैजयंती माला को 'ट्विंकल टोज' के नाम से भी जाना जाता रहा है। 'बदन पे सितारे लपेटे हुए..' का मूल गाना अगर आपने सुना है तो वैजयंतीमाला को कैसे भूल सकते हैं। यह गाना साल 1969 में फिल्म 'प्रिंस' में वैजयंतीमाला और दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर पर फिल्माया गया था।