फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Oberoi: सुशांत... डिप्रेशन... विवेक ओबेरॉय ने यूं बयां किया दर्द, ऐश्वर्या से अफेयर पर कह दी ऐसी बात

Wed, 14 Dec 2022 09:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
Vivek Oberoi - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त ऐसा था जब बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का करियर बुलंदियों पर था। 'कंपनी', 'साथिया', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसे प्रोजेक्ट्स से उन्होंने दर्शकों को दीवाना बना लिया था। मगर, इसके बाद अचानक उनका करियर चौपट हो गया। हाल कुछ ऐसा हुआ कि वह लंबे वक्त तक खाली हाथ बैठे रहे। इसी वक्त उन्हें ब्रेकअप का भी दर्द झेलना पड़ा। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से उनका प्यार परवान चढ़ा ही था कि दोनों के रिश्ते में दूरियां आ गईं। अचानक पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह से विवेक की जिंदगी में दर्द पसर गया। कौन था इसका जिम्मेदार? और कैसी थी उस वक्त एक्टर की हालत? हाल ही में एक मीडिया बातचीत में उन्होंने इस पर बात की है।
विज्ञापन

2 of 4
विवेक ओबेरॉय-ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक की न सिर्फ निजी जिंदगी में दर्द उतर आया, बल्कि पेशेवर लाइफ में भी सन्नाटा छा गया। हाल ही में एक्टर ने कहा कि वह 18 महीने तक खाली हाथ बैठे रहे थे। विवेक ने कहा, 'इतनी शानदार फिल्में देने के बाद मेरे पास काम नहीं था।' उन्होंने कहा कि इस दौरान वह फिल्मों के ऑडिशन देने जाते थे और किसी को यह तक भनक नहीं लगने देते थे कि वह सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। इस दौरान उनके मन में कई बुरे ख्याल आए। यहां तक उन्होंने सब खत्म करने का फैसला भी ले लिया था। 
Sanjay Mishra: 'वध' की तारीफें कर रहे लोगों को संजय मिश्रा ने कहा शुक्रिया, पूछा बड़ा सवाल, कहां देखे?
विज्ञापन

3 of 4
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Insatagram- @vivekoberoi
विवेक ओबेरॉय ने इस दौरान यह भी कहा कि बॉलीवुड को तब पांच से दस लोग कंट्रोल करके रखते थे और एक परसेप्शन सेट कर दिया करते। विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा कि अब ओटीटी के आने से चीजें काफी बदली हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ भी उनके साथ हुआ उसे लेकर उनके मन में कोई कड़वाहट नहीं है। वह जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मूव ऑन  कर चुके हैं और इसमें उनकी पत्नी प्रियंका और मां ने खूब सहारा दिया है।
Filmy Wrap: दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल और विवेक अग्निहोत्री को अनुराग की नसीहत, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

4 of 4
विवेक ओबेरॉय - फोटो : Social media
बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय ने सुशांत सिंह राजपूत के नाम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में जिस दर्द से सुशांत सिंह राजपूत गुजरे, वह उसे समझ सकते हैं। एजेंडा इंसान को तोड़ देता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका के सपोर्ट का जिक्र किया। विवेक ने कहा कि प्रियंका ने उन्हें हर तरह से सहारा दिया। इसके अलावा उन्होंने मां के सपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि जिंदगी में दोबारा खड़े होने की हिम्मत उन्हें अपनी मां से मिली है।
Uorfi Javed: उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- तीन साल पहले यह शख्स...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें