फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल और विवेक अग्निहोत्री को अनुराग की नसीहत, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Wed, 14 Dec 2022 08:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दीपिका पादुकोण-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। कभी किसी स्टार से जुड़ी अपडेट सामने आती हैं तो कभी किसी फिल्म से जुड़ी खबरें चर्चा बटोरती हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
विज्ञापन

2 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान रिलीज से पहले ही विवादों से घिर आई है। फिल्म के गीत 'बेशर्म रंग' को हाल ही में रिलीज किया गया है। इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। इस गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के सेंसुअस डांस स्टेप्स को ट्रोल किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो कह दिया कि अगर वेशभूषा में बदलाव नहीं किया तो फिल्म को रिलीज होने देना है या नहीं, इस पर विचार करेंगे।  
Besharam Rang: दीपिका की बिकिनी के रंग पर बवाल, MP में फिल्म की रिलीज खतरे में, गृहमंत्री मिश्रा ने दी चेतावनी

विज्ञापन

3 of 11
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' फेम निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों से ज्यादा आजकल अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म निर्देशक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन किसी न किसी पर निशाना साधते नजर आते हैं। एक बार फिर वह अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर निशाना साधा है। मगर, इस पर अनुराग कश्यप ने भी उन्हें करारा जवाब दिया है। दो फिल्म निर्देशकों की जुबानी जंग इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आखिर क्या है इस बहस की वजह, आइए जानते हैं...
Vivek Agnihotri: अनुराग कश्यप पर कमेंट कर बुरे फंसे विवेक अग्निहोत्री, सोशल मीडिया पर मचा घमासान

4 of 11
पाकिस्तानी मॉडल अजमल खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आज के दौर में अभिनेत्री हो या अभिनेता, सभी बोल्ड फोटोशूट कराते हैं और सुर्खियां बटोरते हैं। कभी-कभी अपने बोल्ड फोटोज पर ये कलाकार ट्रोल भी हो जाते हैं। कुछ महीने पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बोल्ड फोटोशूट कराया था। उस समय अभिनेता को लोगों ने खूब ट्रोल भी किया। अब पाकिस्तान के मॉडल अजमल खान ने भी रणवीर सिंह जैसा ही फोटोशूट कराया है। सोशल मीडिया पर अजमल को भी यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।
Ajmal Khan: पाक मॉडल ने कराया रणवीर सिंह जैसा बोल्ड फोटोशूट, यूजर्स बोले- अभी मुल्क इतना महंगा नहीं हुआ कि...
विज्ञापन

5 of 11
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास जल्द ही दर्शकों के लिए अपना नया स्टैंडअप स्पेशल 'लैंडिंग' लेकर आ रहा है। इसका प्रीमियर 26 दिसंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर होगा। इस शो का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। इस स्टैंडअप कॉमेडी को दुनियाभर के लोग एंजॉय कर सकेंगे। लैंडिंग के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि आजादी, बेवकूफी, पश्चिम, पूर्व और वैश्विक दुनिया में एक नागरिक होने का क्या मायने हैं।
Vir Das: ओटीटी पर अपना नया शो 'लैंडिग' लेकर आ रहे वीर दास, कॉमेडी के जरिए बताएंगे नागरिक होने के मायने

विज्ञापन

6 of 11
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा का शो 'मूविंग इन विद मलाइका' खासी चर्चा बटोर रहा है। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जो काफी चर्चित रहा। इस प्रोमो में नोरा फतेही और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस मलाइका से बात करते दिखाई दिए। तीनों आपस में बात करते हैं कि अचानक नोरा नाराज होकर चली जाती हैं। इस छोटे से प्रोमो वीडियो ने सोशल मीडिया पर सभी लोगों को असमंजस में डाल दिया। वे सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो नोरा गुस्सा होकर चली गईं। हालांकि, वीडियो में टेरेंस उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन वह उन्हें रोक नहीं पाते हैं। इसके बाद नोरा के इस बर्ताव पर मलाइका ने उन्हें कभी नरम कभी गर्म मिजाज वाली बताया। 
Nora Fatehi: मलाइका से तुलना करने पर भड़कीं नोरा फतेही, बोलीं- मेरी पहचान एकदम अलग
विज्ञापन

7 of 11
अवतार द वे ऑफ वाटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेखक, निर्माता और निर्देशक जेम्स कैमरून की नई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ भारत में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है। शुक्रवार 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही शानदार कमाई कर ली है और बीते 24 घंटे मे जिस तरह से रिलीज के पहले दिन की टिकटें बिकनी शुरू हुई हैं, उससे यही लगता है कि रिलीज के पहले दिन ये देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की कमाई का नया रिकॉर्ड भी बना सकती है। पहले दिन की कमाई के मामले में अभी तक मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ पहले नंबर पर है जिसने रिलीज के पहले दिन साल साल 2019 में 53.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
Avatar The Way of Water First Day: बॉक्स ऑफिस पर अवतार 2 की सुनामी, सिर्फ एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़

8 of 11
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपने आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की कमान लव रंजन के पास है। इस फिल्म की शूटिंग और इससे जुड़े कई अन्य वीडियो और तस्वीर सामने आते रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि जल्द ही लव रंजन अपनी इस अनटाइटल्ड फिल्म के नाम की घोषणा कर सकते हैं। आज उन्होंने रणबीर और श्रद्धा स्टारर इस फिल्म का नाम बता दिया है। जिसके सुनने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।
Ranbir-Shraddha: रणबीर-श्रद्धा की रॉमकॉम TJMM के नाम के हुई घोषणा, टीजर और रिलीज डेट का भी हुआ एलान

9 of 11
स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स - फोटो : सोशल मीडिया
'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। हालांकि, इसका आधे से ज्यादा हिस्सा पहली फिल्म का ही है। इस ट्रेलर में अद्भुत दृश्य दिखाए गए हैं। फैंस काफी समय से ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म 'स्पाइडर मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' का इंतजार कर रहे हैं। अब इसके निर्माताओं ने दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर के साथ ट्रीट किया है। यह फिल्म दो जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Spider Man-Across the Spider Verse: स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स का ट्रेलर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

10 of 11
कटरीना कैफ - फोटो : social media

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने अपना पूरा साल बड़े ही शानदार तरीके से गुजारा है और जब-जब ये दोनों साथ में कहीं भी स्पॉट किए जाते हैं तो फैंस खुशी से झूम उठते हैं। शादी के बाद से ही कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की अफवाहें आए दिन उड़ती रहती हैं। ऐसा ही कुछ कल रात भी हुआ, जब अभिनेत्री एक अवॉर्ड फंक्शन में बॉडी फिट ड्रेस पहने दिखाई दीं। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख लोग एक बार फिर उनके प्रेग्नेंट होने का कयास लगा रहे हैं।   
Katrina Kaif: क्या प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ? इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस बोले- बेबी आने वाला है

 

विज्ञापन

11 of 11
आहना कुमरा - फोटो : ट्विटर

कई कलाकारों ने बॉलीवुड में आउटसाइडर के तौर पर उनके साथ होने वाले भेदभाव के बारे में खुलासा किया है। इस लिस्ट में अब अभिनेत्री आहना कुमरा का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, आहना ने भी अब अपने आउटसाइडर होने के दर्द और फिल्मी करियर से जुड़े संघर्षों के बारे में खुलासा किया। बॉलीवुड अभिनेत्री आहना कुमरा की हाल ही में दो फिल्में, 'लॉकडाउन इंडिया' और 'सलाम वेंकी' रिलीज हुई हैं। फिल्म 'लॉकडाउन इंडिया' में आहना ने पायलट का किरदार निभाया था। फिल्म 'सलाम वेंकी' में अभिनेत्री 'पत्रकार' के रूप में नजर आईं। अपनी इन दोनों फिल्मों के लिए आहना चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड में आहना को आए कई साल बीत चुके हैं, लेकिन वह अब भी खुद को आउटसाइडर मानती हैं।
Aahana Kumra: 'मैंने संघर्ष किया, इंडस्ट्री में मेरा चाचा-ताऊ नहीं, आहना ने बयां किया आउटसाइडर होने का दर्द

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें