फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश से ब्रेकअप के बाद विवेक ने की थी मंत्री की बेटी से शादी, फिल्मों के बिना भी जीते हैं रॉयल जिंदगी

Tue, 03 Sep 2019 07:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से खूब वाहवाही बटोरी। विवेक का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। वो मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'कंपनी' थी। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला था।
विज्ञापन

2 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
बॉलीवुड में एंट्री के दौरान विवेक की एक्टिंग तो सबको पसंद आई लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास हिट नहीं हुईं। फिल्मों के साथ विवेक ऐश्वर्या से अफेयर की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रहे। खबरों की मानें तो सलमान खान ने विवेक को धमकाया था जिसके बाद विवेक का ऐश्वर्या से ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन

3 of 5
vivek oberoi - फोटो : social media
ऐश्वर्या के बाद विवेक के किसी भी एक्ट्रेस को डेट करने की खबर नहीं आई। इतना ही नहीं वो कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से ही गायब हो गए थे। विवेक ने ऐश से ब्रेकअप होने के बाद अरेंज मैरिज की। विवेक की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं।

4 of 5
vivek oberoi - फोटो : file photo
विवेक और प्रियंका की लव स्टोरी बहुत रोचक है। विवेक के माता-पिता चाहते थे कि विवेक जल्द से जल्द शादी कर लें जिससे वो अपने बीते हुए कल को भूल सकें। विवेक उस समय लंदन में अपनी मां यशोधरा ओबेरॉय के साथ थे। विवेक की मां ने उनसे कहा कि प्रियंका फ्लोरेंस में है और वो उनसे जाकर मिल लें लेकिन विवेक, प्रियंका से मिलने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने अपनी मां से कहा कि अगर प्रियंका उन्हें पसंद आती है तो पहले एक साल तक उसे डेट करेंगे और फिर उसके अगले साल शादी। विवेक की मां ये शर्त मान गईं और विवेक प्रियंका से मिलने फ्लोरेंस गए। विवेक को प्रियंका इतनी पसंद आईं कि उन्होंने एक साल तक इंतजार नहीं किया और साल 2010 में शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : social media
विवेक की हालिया रिलीज फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी थी। जिसमें उन्होंने पीएम का किरदार निभाया। बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक फिल्मों के अलावा का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। उनकी अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी भी है। यही नहीं उन्होंने कई स्टार्ट अप में भी इंवेस्ट किया है। इनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं। 

पढ़ें: सलमान से पंगा लेना विवेक को पड़ा था भारी, फिल्में तो गईं हीं ऐश्वर्या ने भी नहीं दिया साथ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें