फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर साजिद ने रखी छिछोरे की खास स्क्रीनिंग, सितारों संग परिवार के कई लोग भी पहुंचे यहां

Mon, 02 Sep 2019 07:08 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
special screening of Chhichhore - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म छिछोरे के प्रमोशन्स जोरों शोरों से चल रहे हैं आए दिन फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी या फिर फिल्म के सितारे किसी ना किसी कॉलेज में इसे प्रमोट करने पहुंच जाते हैं। पर जैसे जैसे रिलीज़ की तारीख नज़दीक आ रही है, वैसे वैसे इन प्रमोशन्स की संख्या भी कम होती जा रही है।
विज्ञापन

2 of 4
special screening of Chhichhore - फोटो : amar ujala mumbai
प्रमोशन्स पर फिल्म की खास स्क्रीनिंग ही विराम लगाती है। खैर अभी रिलीज़ में चार दिन बाकी हैं, पर फिल्म के निर्माता साजिद नडियाडवाला ने फिल्म की स्टार कास्ट और अपने नज़दीकियों के लिए फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी। 
विज्ञापन

3 of 4
special screening of Chhichhore - फोटो : amar ujala mumbai
साजिद यहां अपने पूरे परिवार के साथ नज़र आए। पत्नी वरदा खान, बेटे शुभान और सुफियान सभी इस खास स्क्रीनिंग पर पहुंचे और काफी उत्साहित भी नज़र आए। पूरे परिवार ने फिर नितेश तिवारी और उनकी पत्नी अश्विनी संग खास तस्वीर भी खिंचवाई।
विज्ञापन

4 of 4
Chhichhore - फोटो : file photo
फिल्म के सितारों की बात करें तो फिल्म की पूरी स्टार कास्ट यहां नज़र आई। सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, ताहिर राज हुस्सैन, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, तुषार पांडे, नवीन पोलीशेट्टी और सहर्ष कुमार शुक्ला भी नज़र आए। ये सभी सितारे अपनी इस फिल्म की खास स्क्रीनिंग को लेकर खास उत्साहित नज़र आए। सभी ने फिर स्क्रीनिंग से पहले एक खास केक भी काटा। इस मौके पर फिल्म की कास्टिंग करने वाले जाने माने माने कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा भी नज़र आए।  

पढ़ें: स्टार बनते ही रानू मंडल के बारे में फैलीं 5 ऐसीं अफवाहें जो झूठी साबित, 2 तो सलमान से जुड़ीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें