फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: द दिल्ली फाइल्स बनाएंगे विवेक और आलिया-रणबीर ने बेची शादी की फुटेज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 15 Apr 2022 08:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
alia bhatt ranbir kapoor, vivek agnihotri - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' ने विवेक अग्निहोत्री को देश के मोस्ट वांटेड डायरेक्टर्स की लीग में पहुंचा दिया है। निर्देशक के ऊपर 'फाइल्स' को फ्रेंचाइजी में बदलने का दबाव जबरदस्त है। हालांकि, विवेक बहुत क्लियर हैं। उन्होंने शुरुआत से ही 'फाइल्स' एक ट्रायलॉजी के रूप में देखा है। पहले 'द ताशकंद फाइल्स' फिर 'द कश्मीर फाइल्स' और अब विवेक 'द दिल्ली फाइल्स' लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर दी है।

Vivek Agnihotri: 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद इस फिल्म पर काम करेंगे विवेक अग्निहोत्री, खुद ट्वीट कर दी जानकारी
विज्ञापन

2 of 10
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt - फोटो : Social Media
 सभी को जिस पल का बेसब्री से इंतजार था, वह अब आ चुका है। आखिरकार आलिया भट्ट अब आलिया कपूर बन गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं और उनके फैंस आलिया को रणबीर कपूर की दुल्हनिया बने देखने के लिए उत्सुक हैं। दोनों की झलक पाने के लिए बेताब फैंस के लिए हमारे पास एक ऐसी खबर है, जिसे सुन उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया की शादी को इसलिए प्राइवेट रखा गया है क्योंकि एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म को इस शादी की तस्वीरें और वीडियो स्ट्रीम करने का अधिकार दिया गया है। हालांकि इस बात की न तो रणबीर की टीम ने पुष्टि की है और न ही आलिया की टीम की ओर से कोई बयान आया है।
 

Ranbir Alia Wedding: रणबीर-आलिया ने बेची अपनी शादी की फुटेज, जानें कहां और कैसे देख सकते हैं वीडियो

विज्ञापन

3 of 10
mai movie review - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स का महीने का सब्सक्रिप्शन देते अब बहुत भारी पड़ता है। इतना महंगा ओटीटी और कहानी में बात हर बार किसी न किसी समलैंगिक रिश्ते की। ये जड़ी बूटी नेटफ्लिक्स की हर कहानी में वैसे ही शामिल है जैसे समोसे में आलू शामिल हो चुका है। मुंबई के फिल्मकारों को पता नहीं क्यों लगता है कि अपराध की दुनिया सबसे खतरनाक उत्तर प्रदेश में ही होती है। और, उत्तर प्रदेश में वह सब कुछ होता है जो वह मुंबई में बैठे बैठे सोच सकते हैं। इस बार मामला दवाई के रैकेट का है। एक गूंगी लड़की की हत्या का है। उसके निरीह बाप का है। ताऊजी, ताईजी, चचेरा भाई सब अपने अपने में मगन दिखते हैं। लेकिन, उसकी मां इस घटना की चश्मदीद है। अदालत में ड्राइवर माफी मांगता कहता है, ‘हम ये करना नहीं चाहते’ तो अपनी बेटी की मौत की वजह पता लगाने की मां की कोशिश शुरू होती है।

Mai Review: क्यों नहीं देखनी चाहिए नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'माई', यहां पढ़िए कहानी की सारी कमजोर कड़ियां

4 of 10
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए लिखा सोनी राजदान ने नोट - फोटो : social media
बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल कल यानी 14 अप्रैल को एक-दूजे का हो गया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कल अपने परिवारों और दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कपूर खानदान के साथ ही भट्ट परिवार के सदस्य भी दोनों को सोशल मीडिया पर आर्शीवाद दे रहे हैं। आलिया भट्ट की विदाई के बाद उनकी बड़ी बहन पूजा भट्ट, भाई राहुल भट्ट और मां सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर न्यूली मैरिड कपल के लिए इमोशनल पोस्ट साझा किया है।

Ranbir Alia Wedding: बेटी आलिया को विदा कर भावुक हुईं सोनी राजदान, दामाद रणबीर के लिए लिखा दिल छू जाने वाला नोट
विज्ञापन

5 of 10
रिकी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रैमी अवॉर्ड 2022 के विजेता रिकी केज ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम के साथ फोटो साझा करते हुए पोस्ट किया है। म्यूजिशियन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और प्रधानमंत्री की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सात साल में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे वह सात साल पहले थे। रिकी ने इसे 7 ईयर चैलेंज का नाम दिया है।

Ricky Kej: ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी केज ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, 'मेरी तो उम्र बढ़ गई है, लेकिन इन सात सालों में... '
विज्ञापन

6 of 10
रणबीर- आलिया, कंगना रणौत - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आखिरकार एक्टर रणबीर कपूर की दुल्हनिया बन चुकी हैं। 14 अप्रैल को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक- दूसरे से शादी रचाई। कपल ने कपूर परिवार के बांद्रा स्थित घर वास्तु में शादी की। इस शादी के बाद से ही सभी लोग रणबीर और आलिया को दूल्हा- दुल्हन के गेटअप में देखने को बेताब थे। यही वजह थी कि जैसे ही रणबीर- आलिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, वह तेजी से वायरल हो गईं। रणबेलिया की इन तस्वीरों पर जहां कई लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस मौके पर एक्ट्रेस के लुक पर ही सवाल उठा डाला।

Ranbir Alia Wedding: आलिया भट्ट ने शादी में कॉपी किया कंगना रणौत का लुक? सब्यसाची ने बना दी एक जैसी साड़ी
विज्ञापन

7 of 10
नीतू कपूर - फोटो : insta
आलिया भट्ट और रणबीर  कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बॉलीवुड की इस चर्चित शादी में कपूर परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी में पूरे कपूर परिवार खासतौर पर मां नीतू कपूर का स्वैग भी देखने लायक था। अब शादी संपन्न हो चुकी है और अब बेटे बहू की शादी के बाद नीतू कपूर का पहला वीडियो सामने आया है। दरअसल शादी निपटाने के बाद अब वह वापस अपने काम पर लौट गई हैं। बता दें कि नीतू कपूर इस समय डांस दीवाने जूनियर को जज कर रही हैं।

Neetu Kapoor: रणबीर-आलिया की शादी के बाद सामने आया नीतू कपूर का पहला वीडियो, कहा- 'मेरे बाल-वाल सब खराब हो गए हैं...'

8 of 10
बेटे आनंद के साथ आशा भोसले - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर गायिका गायिका आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले को कथित तौर पर दुबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले अचानक जमीन पर गिरने और कुछ चोटों के बाद आनंद को दुबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद चक्कर आने के बाद जमीन पर गिर पड़े थे। गायक के बेटे को पहले आईसीयू में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उसे एक कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तब आशा भोसले भी दुबई में थीं और उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया है।

Asha Bhosle: दिग्गज गायिका आशा भोसले के बेटे की बिगड़ी तबीयत, दुबई के अस्पताल में भर्ती

9 of 10
सतिंदर सरताज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारत सरकार के सीधे हस्तक्षेप के बाद अमेरिकी प्रशासन ने वहां रविवार को प्रस्तावित पंजाबी अभिनेता और गायक सतिंदर सरताज के लाइव कार्यक्रम को अनुमति देने से इंकार कर दिया है। आरोप है कि ये कार्यक्रम पाकिस्तानी कारोबारी रेहान सिद्दीकी आयोजित कर रहा था। रेहान पर पहले भी भारतीय सितारों को लेकर अमेरिका में कार्यक्रम करने और इससे मिली रकम का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में करने के आरोप लग चुके हैं। अमेरिका के ह्यूस्टन में 17 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम राज्यसभा सांसद के एल मीणा की पहल पर रद्द किया गया है।

Satinder Sartaj: पाकिस्तान कनेक्शन के चलते सतिंदर सरताज का अमेरिकी शो कैंसिल, सांसद की शिकायत पर एक्शन
विज्ञापन

10 of 10
monalisa - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी इंडस्ट्री की बोल्ड अभिनेत्री मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचाने के बाद टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और यहां भी वह छा गईं। मोनालिसा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 'शुभो नोबो बोरसो' यानी बंगाली नववर्ष के मौके पर भी अभिनेत्री ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें मोनालिसा बंगाली बाला के लुक में कहर ढा रही हैं।

भोजपुरी: बंगाली लुक में मोनालिसा ने ढाया कहर, लाल बिंदी और ट्रेडिशनल साड़ी में दिखीं बला की खूबसूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें