भारत सरकार के सीधे हस्तक्षेप के बाद अमेरिकी प्रशासन ने वहां रविवार को प्रस्तावित पंजाबी अभिनेता और गायक सतिंदर सरताज के लाइव कार्यक्रम को अनुमति देने से इंकार कर दिया है। आरोप है कि ये कार्यक्रम पाकिस्तानी कारोबारी रेहान सिद्दीकी आयोजित कर रहा था। रेहान पर पहले भी भारतीय सितारों को लेकर अमेरिका में कार्यक्रम करने और इससे मिली रकम का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में करने के आरोप लग चुके हैं। अमेरिका के ह्यूस्टन में 17 अप्रैल को होने वाला कार्यक्रम राज्यसभा सांसद के एल मीणा की पहल पर रद्द किया गया है।