गुरुवार को, अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रणौत को कथित तौर पर चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक सीआईएसएफ कर्मी ने थप्पड़ मार दिया था। घटना के बाद, रणौत ने एक बयान जारी कर अपनी सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस घटनाक्रम के बाद से ही आम जनता समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। जहां कुछ सितारे कंगना के पक्ष में उतरते दिखाई दिए हैं, तो कुछ ने सीआईएसएफ कर्मी को अपना समर्थन दिया है। इसी में एक नाम प्रसिद्ध संगीतकार और गायक विशाल ददलानी का भी है, जो कंगना नहीं सीआईएसएफ कर्मी का पक्ष लेते नजर आए हैं।