खुफिया म्यूजिकल नाइट में विशाल भारद्वाज और रेखा भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खुफिया' एल्बम का धमाल
'दिल दुश्मन', फिल्म 'खुफिया' का पहला ट्रैक है, जिसे विशाल भारद्वाज ने संगीतबद्ध किया है। गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं, और इसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। दूसरे संस्करण को सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। यह पूर्ण संगीत एल्बम विशाल भारद्वाज के जरिए रचित है, जिसके बोल गुलजार साहब, संत कबीर, संत रहीम और विशाल भारद्वाज के हैं। यह एक ऐसा एल्बम होने का वादा करता है जिसमें एक अलग और विविध ध्वनि है, इसके गायकों की शानदार लाइनअप में अरिजीत सिंह, रेखा भारद्वाज, विशाल भारद्वाज, ज्योति नूरन, राहुल राम, सुनिधि चौहान, किरण और निवी शामिल हैं।