विशाल भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
विशाल भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्में नहीं देखीं क्योंकि वह ऐसे संवेदनशील विषयों से दूर रहना चाहते थे। फिल्म निर्माता ने कहा, 'मैंने द कश्मीर फाइल्स, द केरल स्टोरी नहीं देखी। इन फिल्मों के बारे में जिस तरह की बातें मैं सुन रहा था, मैं उससे प्रभावित नहीं होना चाहता था। मैं अपने दोस्तों और अपने परिचित लोगों से सुन रहा था कि वे प्रचार फिल्में हैं। इसलिए, मैं बस इससे दूर रहना चाहता था क्योंकि मेरे लिए यह एक बहुत ही संवेदनशील विषय है। अगर इतनी नकारात्मकता है तो मैं उस नकारात्मकता से बाहर रहना चाहता हूं, मुझे अपनी शांति पसंद है। इसलिए, मैं उन्हें देखना नहीं चाहता था।'