फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: 'मैंने सभी से लड़ाई...', 'जब वी मेट' में चश्मा पहनने के लिए निर्माताओं के खिलाफ हो गए थे शाहिद

Sun, 24 Sep 2023 10:43 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जब वी मेट - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने शुरुआती संघर्षों का खुलासा किया कि किस तरह से उन्होंने करियर के दौरान फिल्मों में अपनी भूमिकाएं हासिल कीं। इस दौरान शाहिद ने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया कि कैसे उन्होंने 'जब वी मेट' के निर्माताओं को उन्हें चश्मा पहनने की अनुमति देने के लिए मनाया। फिल्म में शाहिद ने 'आदित्य कश्यप' का किरदार निभाया, जो करीना कपूर के जरिए निभाए गए किरदार 'गीत' के विपरीत अपने शांत स्वभाव के लिए जाना गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, ''मैंने हर किसी से लड़ाई की। मैंने कहा कि मैं इसके लिए चश्मा पहनना चाहता हूं और हर किसी ने कहा कि क्या तुम पागल हो? हीरो चश्मा थोड़ी पहनता है? तू गाना कैसे गाएगा?'' शाहिद ने आगे बताया कि उन्हें फिल्म निर्माताओं को यह स्पष्ट करना पड़ा कि फिल्म की शुरुआत में आदित्य का चरित्र आत्महत्या के बारे में सोच रहा था और उसने ट्रेन से कूदने के बारे में सोचा था। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि जब गाने की आवश्यकता होगी तो वह चश्मा उतार देंगे। हालांकि, उनका जवाब था, “क्या तुम पागल हो? प्यार की यह एक कहानी है।"

Bigg Boss 17 Promo: 'दिल दिमाग और दम का होगा ये गेम', बिग बॉस 17 के प्रोमो में सलमान ने किया यह खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
जब वी मेट - फोटो : Social Media
अभिनेता ने आगे कहा, “मुझे ऐसा लगा कि इससे कम से कम लोगों को मुझे अलग नजरिए से देखने में मदद मिलेगी। वरना मैं तो अपनी हर फिल्म में एक जैसा ही दिखता था और फिर मैंने बहुत बड़े शारीरिक परिवर्तन करना शुरू कर दिया, क्योंकि उसने मुझे अधिक निर्णय लेने के लिए सशक्त बना दिया। जैसा कि लोग मुझे देखने के आदी थे, आमतौर पर क्लीन शेव्ड और बिल्कुल लड़कों जैसा, 'कमीने' की तरह यह मेरा पहला पूर्ण परिवर्तन था।

Chandramukhi 2: एक बार फिर राघव लॉरेंस और कंगना में होगी जंग, हिंदी में रिलीज होने जा रही चंद्रमुखी 2

4 of 5
जब वी मेट - फोटो : सोशल मीडिया
'जब वी मेट' 26 अक्तूबर 2007 में रिलीज हुई थी। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं कुछ महीने पहले फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। वहीं अब इस फिल्म के सीक्वल के बारे में खबरें आ रही हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार, 'जब वी मेट' की अगली कड़ी की योजना बन रही है। अष्टविनायक के मालिक राज मेहता गांधार फिल्म्स बैनर के तहत फिल्म का निर्माण करेंगे। गंधार समूह ने 2021 में गंधार फिल्म्स एंड स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के साथ मनोरंजन उद्योग में कदम रखा। यह भी बताया गया है कि फिल्म की पहली कड़ी का निर्देशन करने वाले निर्देशक इम्तियाज अली 'जब वी मेट' की अगली कड़ी का भी निर्देशन कर सकते हैं।

Jawan: बेटे के साथ जवान देखने के बाद कैलाश खेर की आंखों में आ गए थे आंसू, किंग खान ने दिया यह रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें शाहिद कपूर की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता के पास तीन फिल्में हैं। वह अगली बार निर्देशक अमित जोशी और आराधना साह की 'इम्पॉसिबल लव स्टोरी', आदित्य निंबालकर की 'बुल' और 1964 की फिल्म 'वो कौन थी' के रीमेक में दिखाई देंगे। यह भी अफवाह है कि शाहिद एक फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली के साथ फिर से जुड़ सकते हैं।

Dev Anand: देव आनंद के सौवें जन्मदिन से पहले मुंबई में जुटे दीवाने, जैकी श्रॉफ, वहीदा ने सुनाईं सुनहरी यादें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें