अनुष्का और विराट शादी के बाद हनीमून के लिए रोम गए हैं। शादी की तस्वीरों के बाद अब दोनों की हनीमून की फोटो सामने आई है। रोम की हसीन वादियों के बीच विरुष्का बेहद खुश लग रहे हैं। इस तस्वीर को खुद अनुष्का ने शेयर किया है।
विज्ञापन
2 of 5
अनुष्का विराट
तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'In heaven, literally'। अनुष्का और विराट ने ब्लू कलर की जैकेट और टोपी लगा रखा है। अनुष्का के हाथों में मेहंदी लगी है और सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। तस्वीर के बैग्राउंड में बर्फ से ढकी वादियां बेहद खूबसूरत हैं।
📸 | Anushka via Instagram: "In heaven , literally 😇😍" pic.twitter.com/laJQYlVhnt
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) December 15, 2017
विज्ञापन
3 of 5
अनुष्का विराट
विरुष्का की इस तस्वीर पर 9 लाख से ज्यादा लाइक हैं। बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर को इटली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। अब दोनों के फैंस को उनके रिसेप्शन का इंतजार है जो 26 दिसंबर को होने वाला है। कार्ड की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
📸 | Anushka and Virat clicked during their wedding ceremonies earlier 😍❤️ #VirushkaWEDDING pic.twitter.com/y8H1tsVQrH
— Anushka Sharma FC™ (@AnushkaSFanCIub) December 14, 2017
4 of 5
अनुष्का विराट
विरुष्का रिसेप्शन के कुछ दिन पहले ही रोम से वापस आएंगे। ये रिसेप्शन दिल्ली के एक 5 स्टार होटल में होगा। खबरों की मानें तो एक और रिसेप्शन मुंबई में भी होगा। यहां फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों को इनवाइट किया गया है।
इस तस्वीर के अलावा अनुष्का का एक वीडियो भी सामने आया था। ये वीडियो Kajaria's Kerovit के ऐड का है। अनुष्का Kajaria's Kerovit की ब्रांड एंबेसडर हैं। अनुष्का का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।