इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दीपिका पीवी सिंधू के साथ बैडमिंटन नजर आ रही हैं। वीडियो में दीपिका कहती हैं कि पीवी को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए तैयारी करनी थी और उन्हें लगता है कि मैं प्रैक्टिस करने के लिए बेस्ट पार्टनर हूं। वहीं, वीडियो के बीच में पीवी सिंधू कहती हैं कि अगर दीपिका बैडमिंटन को प्रोफेशन बनातीं तो वह टॉप प्लेयर होतीं। अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन दिया- बताइए कौन जीता?
इससे पहले हाल ही में एक्ट्रेस ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू के साथ अपनी कुछ फोटोज और वीडियो शेयर कीं थी। इन तस्वीरों में दीपिका और सिंधू साथ में बैडमिंटन खेलती नजर आ रहीं थीं। दीपिका ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर नियमित दिन की तरह, पीवी सिंधु के साथ कैलोरीज बर्न करते हुए।’