फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: आज तक रिलीज नहीं हो पाईं सलमान खान की ये फिल्में, कोई बजट तो कोई मतभेद के चलते हो गई बंद

Thu, 23 Sep 2021 10:51 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई फिल्मे रिलीज होती हैं। अलग-अलग कलाकारों की यह फिल्में सालभर दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। हालांकि, किसी एक कलाकार की फिल्म की बात करें तो वर्तमान में फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ अक्षय कुमार ही ऐसे कलाकार हैं, जो सालभर में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं। वहीं, सलमान खान की बात की जाएं तो सलमान ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दी हैं। लेकिन, बहुत कम ही लोग जानते हैं सलमान की ऐसी कई फिल्में हैं जो आज तक रिलीज नहीं हुई। तो आइए जानते हैं भाईजान की ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में- 

बुलंद 

अभिनेत्री सोमी अली को डेट करने के दौरान सलमान खान फिल्म बुलंद की शूटिंग कर रहे थे। इसमें सलमान के अपोजिट सोमी नजर आने वाली थी। हालांकि, फिल्म की आधी शूटिंग पूरी के बाद इसे अचानक ही  बंद कर दिया गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सलमान खान-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

दिल है तुम्हारा 

यह फिल्म राजकुमार संतोषी द्वारा बनाई जा रही थी। लेकिन, फिल्म पहले शेड्यूल के बाद ही बंद हो गई। इसमें सलमान के अलावा सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि भी नजर आने वाली थीं।

विज्ञापन

3 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
राम
सोहेल खान के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का बजट ज्यादा हो जाने की वजह से इसे आधी शूटिंग के बाद भी रोक दिया गया था।  

4 of 10
सलमान खान-सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
चोरी मेरा काम 
सलमान खान की ये फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई। इस फिल्म में सलमान खान के साथ स्क्रीन पर सुनील शेट्टी नजर आने वाले थे।
विज्ञापन

5 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दस

प्रोड्यूसर मुकुल एस आनंद के निधन की वजह से यह फिल्म बीच में ही बंद हो गई थी। बता दें कि यह एक मल्टी स्टारर फिल्म थी।

विज्ञापन

6 of 10
सलमान खान-ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सौतेले 

फिल्म सौतेले में सलमान खान और ऋषि कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आते, लेकिन अन्य फिल्मों की तरह यह फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई थी।

विज्ञापन

7 of 10
सलमान खान-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इंशाअल्लाह 

संजय लीला भंसाली की यह फिल्म क्रिएटिव डिफरेंस के चलते बंद हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आने वाली थी।

8 of 10
सलमान खान-मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया
राजू राजा राम 
इस फिल्म को भी बजट के चलते बंद कर दिया गया था। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ और गोविंदा नजर आने वाले थे।

9 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आंख मिचौली
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म जुड़वा के तुरंत बाद ही यह फिल्म रिलीज होने वाली थी। लेकिन, फिल्म जुड़वा के बाद सलमान डबल रोल नहीं करना चाहते थे और इस वजह से इसे बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन

10 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

नो एंट्री में एंट्री 
सलमान खान की यह भी फिल्म बोनी कपूर के साथ खराब संबंध के चलते कभी रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म में कई कलाकार एक साथ नजर आने वाले थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें