कंगना रणौत के भीख में आजादी मिली वाले बयान का दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले ने भी समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर उठे विवादों के बीच विक्रम गोखले ने कंगना का सपोर्ट करते हुए कहा है कि हमें असली आजादी प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद (2014) मिली है। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में गोखले ने कहा कि रणौत ने जो कहा था वह सच है। अपने इंटरव्यू में गोखले ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी काफी कुछ कहा है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है...