फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्टर ने फ्री में बांटी 400 सोने की अंगूठियां, क्रू मेंबर्स ने ट्वीट कर ऐसे जताया आभार

Sat, 17 Aug 2019 04:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vijay thalapathy - फोटो : Social Media
बॉलीवुड स्टार्स की तरह साउथ सिनेमा के सितारे भी बड़े दिलदार होते हैं। हाल ही में जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ विजय थालापथि ने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद सेट पर कीमती अंगूठियां बांटी हैं। इस खास अंगूठी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विजय के इस तोहफे पर सोशल मीडिया यूजर्स सहित कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
vijay thalapathy - फोटो : Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय ने पूरी टीम को बांटने के लिए 400 अंगूठियां खरीदी हैं। एक्टर AATHMA ने अपने ट्विटर अकाउंट की एक वीडियो शेयर कर विजय के इस खास तोहफे की जानकारी दी। वीडियो में वह विजय द्वारा मिली अंगूठी को दिखाते नजर आ रहे हैं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
vijay thalapathy - फोटो : Social Media
वीडियो में उन्हें इस खास तोहफे के लिए धन्यवाद भी कर रहे हैं। Varsha Bollamma ने लिखा- जब विजय आपको सबसे खास तोहफा दें। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने और भी कई प्रतिक्रिया दी हैं। 
 

 

4 of 5
ring - फोटो : Social Media
विजय लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म 'बिगिल' की शूटिंग में व्यस्त थे। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की। 'बिगिल' की शूटिंग पूरी होने से खुश एक्टर विजय थालापथि ने अपनी 400 मेंबर की टीम को खास तोहफा दिया। उन्होंने टीम के सभी मेम्बर्स को सोने की अंगूठी गिफ्ट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vijay Thalapathy
इन अंगूठियों पर भी फिल्म बिगिल का नाम लिखा हुआ है। इस अंगूठी की फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें