फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह से शादी करने वाले थे रवि शास्त्री, इन एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा नाम

Sat, 17 Aug 2019 03:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Ravi Shastri and Amrita Singh - फोटो : Social Media
क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता बहुत पुराना है। यहां कई क्रिकेटर्स ने बॉलीवुड हसीनाओं से शादी की तो कुछ के साथ खिलाड़ियों का अफेयर रहा। कभी ये रिश्ते सावर्जनिक हुए तो कभी चोरी छिपे ही इनका प्यार परवान चढ़ता रहा। शुक्रवार को मुंबई में ऐलान किया गया कि रवि शास्त्री तीसरी बार टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभालेंगे। वे 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। एक समय पर रवि शास्त्री का नाम सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन फिर दोनों का मन अचानक बदल गया, आगे जानिए आखिर क्यों अलग हुए रवि शास्त्री और अमृता सिंह...
विज्ञापन

2 of 7
ravi shastri and amrita singh
80 के दशक में रवि को क्रिकेट टीम का पोस्टर ब्वॉय कहा जाता था, जिन पर लाखों लड़कियां जान छिड़कती थीं। उनकी महिला फैन फॉलोइंग की कमी नहीं थी। शादी से पहले उनके और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह के लव अफेयर की चर्चा भी गर्म रही थी। अमृता खुलेआम उन्हें स्टेडियम में चियर भी करती थीं। दोनों एक मैगजीन के कवर पर भी साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
रवि शास्त्री
इंडिया टुडे के मुताबिक इसी फोटोग्राफ के जरिए दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। इसके बाद साल 1986 में दोनों ने सगाई कर ली थी।

4 of 7
amrita singh - फोटो : social media
रवि शास्त्री ने कहा था- 'मैं कभी भी एक्ट्रेस वाइफ नहीं चाहता हूं। मैं क्रांतिकारी हूं और मेरा मानना है कि मेरी पत्नी की पहली प्राथमिकता घर होनी चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 7
sara alii khan with amrita singh - फोटो : social media
इसपर जवाब देते हुए अमृता ने तुरंत कहा था- 'इस वक्त तो मैं भी अपने करियर की वजह से इस रिलेशनशिप को आगे नहीं बढ़ा सकती, मगर मुझे यकीन है कि कुछ साल बाद मैं फुल टाइम मदर और वाइफ बन जाऊंगी।'
विज्ञापन

6 of 7
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की प्रेम कहानी ज्यादा लंबे वक्त तक नहीं चली। 1990 में रवि ने रितु से शादी कर ली। जबकि 1991 में अमृता सिंह ने एक्टर सैफ अली खान से शादी रचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रवि शास्त्री और निम्रत
रवि शास्त्री का नाम डिंपल कपाड़िया के साथ भी काफी उछाला गया था। दरअसल 80 के दशक में दोनों को एक साथ एक पार्टी में देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं। वहीं कुछ दिन पहले निम्रत कौर के साथ भी उनका नाम जुड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें