फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Sethupathi Jawan: ‘अरे खत्म करो इनको नहीं तो अभी ये फिर से...’, विजय ने बताया इस संवाद का दिलचस्प किस्सा

Sat, 16 Sep 2023 10:30 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
विजय सेतुपति-एटली-शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति की शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के जरिए हिंदी सिनेमा में बड़े परदे पर जबर्दस्त शुरुआत हुई है। इस फिल्म में विजय सेतुपति के किरदार काली गायकवाड़ को भी खूब पसंद किया जा रहा है। मुंबई में शुक्रवार की शाम 'जवान' फिल्म की सफलता को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता विजय सेतुपति ने बताया कि कैसे फिल्म के क्लाइमेक्स का उनका संवाद बस शूटिंग के दौरान उन्होंने ऐसे ही सोच लिया और फिर फिल्म के निर्देशक एटली ने उसे फिल्म में भी बनाए रखा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
विजय सेतुपति-एटली-शाहरुख खान, दीपिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'जवान' हिंदी के साथ- साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विजय सेतुपति की मेहनत को शाहरुख खान ने भी सलाम किया। शाहरुख बताते हैं कि इस फिल्म में विजय ने अपने हर दृश्य की शूटिंग दो बार की है। पहले तमिल में और फिर हिंदी में। शाहरुख के मुताबिक, ‘विजय सर पहले तमिल में शूटिंग करते और उसके कुछ ही देर बाद वह अपने हिंदी संवादों के साथ तैयार हो जाते। हिंदी उनके लिए बहुत आसान भाषा नहीं है लेकिन इसके बावजूद उनका समर्पण सेट पर काबिले तारीफ रहा है। वह कुछ ही घंटे लेते थे और वहीं के वहीं पूरा का पूरा सीन हिंदी में रिपीट कर देते थे।’
विज्ञापन

3 of 6
विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, विजय सेतुपति ने इस मौके पर कहा, 'मैंने रिलीज के पहले दिन से इतने प्यार की उम्मीद नहीं की थी। चेन्नई में कई लोगों ने मुझे फोन किया और कहा कि उन्हें 'जवान' के पहले दिन और पहले शो के टिकट नहीं मिल सके। लोग मुझे प्यार करते ही हैं। शाहरुख खान को भी बहुत प्यार करते हैं और यह मेरे लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है। क्योंकि, शाहरुख खान बस नाम ही काफी है।'

4 of 6
विजय सेतुपति-एटली-शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता विजय सेतुपति ने कहा, 'शाहरुख खान से हर कोई बहुत प्यार करता है। वह जिस तरह से व्यवहार करते हैं, जिस तरह से वह लोगों के साथ पेश आते हैं। वह सिर्फ प्यार देते हैं, और कुछ नहीं। उनसे भी हर  कोई बहुत प्यार करता है, उन्हें ऑनस्क्रीन देखना लोगों को अच्छा लगता है। वह जहां भी जाते हैं, दर्शकों को अपने साथ खींच लेते हैं। फिल्मों को छोड़ दें। तो वह असल में जिस तरह से बोलते हैं और लोगों को संभालते हैं, वह मुझे बहुत पसंद है। उनका दिमाग सेक्सी है, और यह इतना सेक्सी है कि बहुत आकर्षक लगता है।' 
Jab We Met 2: 'जब वी मेट' के सीक्वल पर लगी मुहर! एक बार फिर साथ आएंगे शाहिद कपूर और करीना कपूर
विज्ञापन

5 of 6
विजय सेतुपति-एटली-शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विजय सेतुपति ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'शाहरुख खान से पहली बार मेरी मुलाकात चेन्नई में हुई थी जब वह एक अवार्ड शो के दौरान साल 2013 में आए थे। मैं उनसे पार्टी में मिला और किसी ने मेरा परिचय उनसे करवाया था। उस समय मेरी फिल्म 'पिज्जा' रिलीज हुई थी। दूसरी मुलाकात साल 2019 में मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। वहां वह देर से आए थे और हर  कोई उनका इंतजार कर था।'
Nayanthara: 'जवान' के सक्सेस इवेंट में शामिल नहीं हो सकीं नयनतारा, बोलीं- मेरा वादा है कि...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विजय सेतुपति-एटली-शाहरुख खान-दीपिका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान जब विजय सेतुपति से फिल्म में उनके सबसे पसंदीदा संवाद के बारे में पूछा गया तो वह कहते हैं, ‘फिल्म के क्लाइमेक्स में वो जो संवाद है, ‘अरे खत्म करो इनको नहीं तो अभी ये फिर से गाना शुरू कर देंगे’ वह मैंने वहीं के वहीं सोच लिया था। मुझे लग रहा था कि अभी जो चल रहा है, उसमें ये हीरो लोग क्या कर सकते हैं। इनको जो करना है वो ये कर रहे हैं और विलेन के तौर पर मुझे कुछ ऐसा कहना या करना चाहिए जो उनकी लय को तोड़ दे तो बस ये संवाद मैंने बोल दिया। बाद में, एटली ने इसे फिल्म में भी बनाए रखा।’
Jawan: छोटे बेटे अबराम के कारण शाहरुख ने चार साल बाद फिल्मों में की वापसी, सुहाना ने दी थी यह बड़ी सलाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें