फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक के साथ 'भूल भुलैया 3' के शूट में शामिल हुईं विद्या-तृप्ति, सेट से साझा किया वीडियो

Mon, 11 Mar 2024 07:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : instagram
दर्शकों को 'भूल भुलैया 2' बेहद पसंद आई थी। इस हॉरर कॉमेडी की सफलता के बाद इसके तीसरे भाग की घोषणा की गई थी, तब से फैंस बेहद उत्साहित हैं। वहीं इसके कास्ट का खुलासा होने के बाद से दर्शकों का उत्साह और आसमान पर पहुंच गया। वहीं नौ मार्च से फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। विद्या बालन अभिनेता कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी के साथ अपनी अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शुरुआत को लेकर काफी रोमांचित और उत्साहित हैं। विद्या ने आगामी फिल्म के मुहूर्त समारोह से एक वीडियो साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
'भूल भुलैया 2' की अभूतपूर्व सफलता के बाद विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और कार्तिक आर्यन ने नौ मार्च को सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी। विद्या ने सोमवार को इसकी घोषणा करने के लिए एक वीडियो साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में अपना उत्साह भी व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'सुपर टैलेंटेड कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी, दूरदर्शी अनीस बज्मी और उस शख्स के साथ भूल भुलैया 3 की इस डरावनी लेकिन प्रफुल्लित करने वाली यात्रा को शुरू करने के लिए बेहद रोमांचित हूं, जिसने यह सब संभव बनाया। फिल्म के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकती।
Raveena Tandon: रवीना की फिल्म 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर हुआ लांच, दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं अभिनेत्री
विज्ञापन

3 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रोजेक्ट का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं। 2007 में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म में अपने अभिनय के लिए सराहना हासिल करने के बाद मंजुलिका उर्फ विद्या बालन की 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है, जिससे यह फिल्म पहले से कहीं ज्यादा बड़ी मानी जा रही है। इस फिल्म में विद्या बालन अपनी मंजुलिका की भूमिका को दोहराएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले शेड्यूल शूटिंग का समय सात दिन का है।

Oppenheimer: फिल्म 'ओपेनहाइमर' होने जा रही है ओटीटी पर रिलीज, जानिए इस फिल्म को कब और कहां देख पाएंगे

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
माधुरी दीक्षित भी इस शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा बनेंगी। इससे पहले विद्या बालन और कार्तिक आर्यन ने यह खुलासा करके सभी को हैरान कर दिया था कि वे 'भूल भुलैया 3' के लिए टीम बना रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन और कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित भी होंगी। 'भूल भुलैया' यूनिवर्स में अपनी शुरुआत करते हुए माधुरी भी इस फिल्म में दिखाई देंगी।
Raaton Ke Nazaare: 'मडगांव एक्सप्रेस' का दूसरा गाना 'रातों के नजारे' रिलीज, मस्ती में डूबे दिखे तीनों दोस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भूल भुलैया 3 - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में सभी कलाकारों की एंट्री मजेदार तरीके से हुई है। कार्तिक ने विद्या के साथ 'मेरे ढोलना' गाने की एडिट क्लिप साझा की थी, जिसमें दोनों इस गाने के अपने-अपने संस्करण पर डांस कर रहे थे और ताल-मेल बैठा रहे थे। वहीं कार्तिक ने अनुमान लगाने वाली पहली पूछते हुए तृप्ति डिमरी का टीम में स्वागत किया था। यह फिल्म दीवाली, 2024 पर रिलीज होगी।
Showtime Song: वेब सीरीज 'शोटाइम' का नया गाना रिलीज, 'माहरू' में इमरान हाशमी का दिखा सूफियाना अंदाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें