फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचनात्मक: विक्की का ये बेहतरीन 'कौशल' आया सामने, बनाई गणपति बप्पा की पेंटिंग

Sun, 18 Jul 2021 05:09 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

अभिनेता विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी खास जगह बना चुके हैं। विक्की अपने रफ और टफ लुक के लिए फीमेल फैंस के बीच काफी फेमस हैं। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी एक खास पहचान फैंस के बीच बना ली है। विक्की सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। आए दिन वह नई नई तस्वीरें और वीडियोज साझा करते हैं जो अक्सर ट्रेंड में भी आ जाती हैं। वहीं विक्की के साथ तस्वीरों कटरीना नजर आएं या ना आएं लेकिन फैंस उन्हें बीच में ले ही आते हैं। इसी बीच एक बार फिर विक्की सुर्खियों में आ गए हैं और उनके चर्चा में आने की वजह भी बेहद दिलचस्प है। 

दरअसल, विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपने हाथों में एक पेंटिंग लिए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकेंगे कि विक्की एक पेंटिंग दिखा रहे हैं, जिसमें भगवान श्री गणेश का स्वरूप बना हुआ है। विक्की की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Instagram

इस दौरान विक्की व्हाइट टी-शर्ट और डार्क सनग्लासेस लगाए मुस्कुराते हुए भगवान की पेंटिंग के साथ पोज दे रहे हैं। विक्की की इस फोटो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीर पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
 

 

विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन की जगह रंगों वाली प्लेट और इमोजी को शेयर किया है, जिसमें अंदाजा लगाया जा रहा है कि अभिनेता ने खुद इस पेंटिंग को बनाया है। विक्की अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। पिछले ही दिनों उन्होंने खुद को एक लग्जरी तोहफा गिफ्ट किया था। विक्की ने अपने लिए रेंज रोवर गाड़ी खरीदी थी जिसके साथ उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं।

4 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

वहीं, विक्की और कटरीना कैफ के रिश्ते की बात तो जगजाहिर है। दोनों का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है लेकिन दोनों ने ही इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। कटरीना और विक्की की लव स्टोरी ने तूल तब पकड़ा जब कॉफी विद करण के आखिरी सीजन में एक सवाल के जवाब ने कटरीना ने कहा कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। इस पर विक्की ने कहा कि मुझे हैरानी है कि वो मेरी अस्तित्व के बारे में जानती हैं। बस फिर इसके आगे तो सब जानते ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। इसके अलावा वे सुपरहीरो फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' और मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'सैम मानेकशॉ' की बायोपिक फिल्म में नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें