बॉलीवुड सितारों के बारे में सब कुछ जानने का क्रेज हमेशा से फैंस के बीच रहा है। किस स्टार का दिल किससे मिल रहा है और कौन किससे अलग हो रहा है ये सारी बातें जानने के लिए फैंस परेशान रहते हैं। बॉलीवुड की हसीनाओं की निजी जिंदगी में तो फैंस खासकर ज्यादा ही दिलचस्पी दिखाते हैं। फैंस हमेशा ये जानना चाहते हैं कि किस अभिनेत्री की शादी हो रही है या किसका कहां अफेयर चल रहा है। पर्दे पर बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियां दुल्हन बन चुकी हैं, लेकिन असल जिंदगी में अभी तक कुंवारी हैं।
असल जिंदगी में कुंवारी हैं ये अभिनेत्रियां
कितनी अभिनेत्रियों ने तो पर्दे पर मां के किरदार भी निभा लिए हैं, लेकिन असल जिंदगी में उनका शादी से दूर दूर तक वास्ता नहीं हैं। वहीं फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि असल जिंदगी में इन हसीनाओं की डोली कब और किसके साथ उठेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जो पर्दे पर तो कई बार दुल्हन बन चुकी हैं, लेकिन असल जिंदगी में हैं कुंवारी।