फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Bahadur: विक्की कौशल ने साझा किया सैम बहादुर का बीटीएस वीडियो, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात

Sat, 25 Nov 2023 04:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सैम बहादुर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक होने की वजह से अभिनेता इन दिनों फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस बीच विक्की ने फिल्म के लिए अपने एक प्रशिक्षण सत्र की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।
BB 17 Promo: सलमान खान ने खानजादी को दिखा दिया बाहर का रास्ता? गर्मागर्मी पर आई फैंस की प्रतिक्रिया
विज्ञापन

2 of 5
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
25 नवंबर को विक्की कौशल ने भारतीय सेना के मार्गदर्शन में अपने प्रशिक्षण सत्र की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा कीं। उन्होंने एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो साझा किया, जिसमें वे भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेटों के साथ प्रशिक्षण लेते नजर आ रहे हैं। क्लिप में विक्की को दूसरों के साथ नकल पुश-अप्स करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता दिवंगत फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी सिल्लू की भूमिका में सान्या मल्होत्रा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में फातिमा सना शेख भी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों में से एक के लिए कैडेटों के साथ भारतीय सैन्य अकादमी में शूटिंग। उन्होंने (कैडे्स) कहा कि वे 10 नकल पुशअप्स के साथ अपना अभ्यास पूरा करेंगे। इसलिए यह मेरे लिए भी एक अनुष्ठान बन गया। शूटिंग के अंत में हम कितने भी थके हुए हों, पैक अप तभी कहा जाता था जब मैं उनके साथ 10 नकल पुशअप कर लेता था। आईएमए सबसे अनुशासित और प्रेरणादायक स्थानों में से एक है जहां मैं रहा हूं।''

4 of 5
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी सैम मानेकशॉ के जीवन और उपलब्धियों और पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को चित्रित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडियास
फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्की कौशल हैं। इसके अलावा नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर दो हफ्ते पहले रिलीज किया गया था। इसका मुकाबला रणबीर कपूर की एनिमल से है, जो उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 
Moye Moye Trend: क्या है मोए मोए? सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है ट्रेंड, रील बनाने से पहले मतलब जान लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें