विक्की कौशल
- फोटो : social media
देश के सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित पुरस्कारों में से एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 69वें संस्करण में बहुत सी फिल्मों का जलवा देखने को मिला। इन फिल्मों में 'सरदार उधम', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'द कश्मीर फाइल्स' का नाम शामिल है। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल अभिनीत 'सरदार उधम' ने भी पांच पुरस्कार अपने नाम किए। लेकिन अभिनेता अल्लू अर्जुन से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हार गए। अब, विक्की ने खुलासा किया कि अल्लू अर्जुन से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हारने के बाद वह निराश नहीं थे।