'पठान' के बाद बड़े पर्दे पर हाल ही में रिलीज हुई 'जवान' के साथ शाहरुख खान का जादू एक बार फिर देखने को मिला। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म की कमाई के साथ ही इसकी कहानी की भी सभी खूब तारीफ कर रहे हैं। इन सितारों के दमदार अभिनय के साथ, जिस एक व्यक्ति ने फिल्म को काबिले-तारीफ बनाया है वह और कोई नहीं बल्कि 'जवान' के निर्देशक एटली कुमार हैं। उनकी शानदार कारीगरी ने फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एटली कुमार अपनी फिल्म से ज्यादा शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' देखने के लिए उत्साहित हैं।