अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फेमिली' को लेकर काफी उत्साहित है। इस फिल्म का गाना 'कन्हैया ट्विटर पे आजा' को जन्माष्टमी से एक हफ्ता पहले यानी 30 अगस्त को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया। तब से इस गीत को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अभिनेता विक्की कौशल फिल्म के इस गाने को खूब प्रमोट कर रहे हैं। कल मुंबई में उन्होंने छोटे बच्चों के साथ दहीं हांडी के कार्यक्रम में भाग लिया। और, आज मुंबई के घाटकोपर में बड़े लोगों के साथ दही हांडी के कार्यक्रम में भाग लेंगे।