फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Bahadur: सचिन तेंदुलकर से तारीफ सुन गदगद हुए विक्की कौशल, तस्वीर पोस्ट कर लिखा- 'मेरे बचपन के हीरो ने...'

Sun, 03 Dec 2023 10:42 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीती रात मुंबई में खेल जगत के दिग्गजों के लिए 'सैम बहादुर' की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ फिल्म देखने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विक्की ने एक बार फिर अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह फिल्म देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक 'सैम बहादुर' और विक्की की अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया के भगवान सचिन तेंदुलकर भी शनिवार रात विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' देखने पहुंचे। इसके बाद अब विक्की ने सचिन तेंदुलकर के साथ इस दौरान की एक तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
बीती रात मुंबई में खेल जगत के दिग्गजों के लिए 'सैम बहादुर' की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ फिल्म देखने के लिए पहुंचे। 'सैम बहादुर' देखने के बाद उन्होंने दिल खोलकर इसकी तारीफ की है। स्क्रीनिंग के दौरान सचिन तेंदुलकर ने विक्की कौशल के साथ पोज दिए। स्क्रीनिंग के बाद अभिनेता ने सचिन के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।  

Animal: बॉक्स ऑफिस पर एनिमल को जबरदस्त सफलता मिलने से भावुक हुए बॉबी देओल, कार में बैठते हुए छलके खुशी के आंसू
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मेरे बचपन के हीरो ने आज मेरी फिल्म देखी। मैं ठीक हूं। सचिन तेंदुलकर सर, आपके दयालु शब्दों के लिए आपका धन्यवाद। मैं उन्हें जीवन भर याद रखूंगा।' 'सैम बहादुर' की स्क्रीनिंग में सचिन तेंदुलकर के पहुंचने से विक्की बेहद खुश नजर आए। फैंस को विक्की का ये दिल छू लेने वाला पोस्ट बेहद पसंद आ रहा है।  



भंसाली की भांजी शर्मिन के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

4 of 5
सैम बहादुर देखने पहुंचे खेल जगत के दिग्गज - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने फिल्म देखने के बाद इसकी जमकर प्रशंसा की। इसके साथ विक्की के अभिनय कौशल को भी खूब सराहा। उन्होंने कहा, 'यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। मैं विक्की के अभिनय से बहुत प्रभावित हुआ। वास्तव में ऐसा लगा जैसे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ मौजूद थे। बॉडी लैंग्वेज अविश्वसनीय थी। यह सभी पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण फिल्म है। हम सभी को अपने देश का इतिहास जानना चाहिए, इसलिए मैं कहूंगा कि ये फिल्म सभी पीढ़ियों को देखनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला
'सैम बहादुर' फिल्म 'उरी' और 'राजी' के बाद विक्की कौशल के करियर की तीसरी बड़ी ओपनर बन गई है। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, शनिवार को इसके कलेक्शन में और भी बढ़त दर्ज हुई है। सैम बहादुर' में विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के अलावा नीरज काबी, एडवर्ड, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में हैं।  

Saturday Box Office Report: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने मारी लंबी छलांग, ऐसा रहा विक्की की 'सैम बहादुर' का हाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें