फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से शुरू होगा विकी कौशल की इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन, इस तारीख को होनी है रिलीज

Thu, 11 Jun 2020 09:10 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
विकी कौशल और शूजित सरकार - फोटो : Instagram

हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता विकी कौशल की महत्वाकांक्षी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' के पोस्ट प्रोडक्शन का रुका हुआ काम सोमवार यानी 8 जून से शुरू होने जा रहा है। इस खबर की जानकारी खुद विकी कौशल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक फोटो साझा करके दी है। इस खबर को फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करके पुष्ट किया है।

 

 

विज्ञापन

2 of 5
विकी कौशल और शूजित सरकार - फोटो : Instagram

विकी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि आखिरकार जब प्रकृति ने अपने दो कदम पीछे लिए हैं इसलिए उनकी फिल्म अब आगे बढ़ रही है। वह लिखते हैं कि इस काम को लेकर उनके अंदर फिर से उत्साह उमड़ आया है क्योंकि उनकी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम फिर से शुरू होने जा रहा है। विकी के इंस्टाग्राम पर साझा किए फोटो में विकी सरदार उधम सिंह के गेटअप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ फिल्म के निर्देशक शूजित सरकार भी मौजूद हैं। 

 

 

विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक

केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कामों को फिर से शुरू करने के लिए इजाजत मिल गई है। फिल्मों और टीवी के जो भी निर्माता अपने काम को फिर से शुरू करना चाहते हैं उन्हें सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी निर्देश मुख्य हैं।

 

4 of 5
विकी कौशल - फोटो : Instagram
यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें 1940 के वक्त के भारत को दर्शाया गया है। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के बाद इसमें पोस्ट प्रोडक्शन का काम बहुत ज्यादा मात्रा में बाकी है। हालांकि यह फिल्म अगले साल 15 जनवरी को रिलीज होने वाली है लेकिन अभी से काम शुरू करेंगे तो ही इसका समय पर रिलीज होना मुमकिन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विकी कौशल - फोटो : Social Media
बता दें कि विकी कौशल की ये फिल्म भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक है जिन्होंने ब्रिटिश इंडिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर को ब्रिटेन में मार दिया था। उधम सिंह ने ऐसा जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए किया था। जनरल ओ डायर ने ही इस गोलीकांड के आदेश दिए थे जिसे जनरल डायर ने अंजाम दिया था।  


संजय राउत द्वारा आलोचना के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिले सोनू सूद, बाहर निकलते ही बोली ये बड़ी बात
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें