प्रवासी मजदूर, छात्रों और जरूरतमंद लोग बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद से सोशल मीडिया के द्वारा भी मदद मांग रहे हैं। वहीं अभिनेता उनकी मदद के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वह बस, ट्रेन और उड़ान सेवा के जरिए लोगों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। इस बीच सोनू सूद ने एक ऐसे शख्स की मदद की, जिसको अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होना था।