फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veena Malik Birthday: वीना मलिक का विवादों से रहा है पुराना नाता, कभी कराया न्यूड फोटोशूट तो कभी सुनाई गई सजा

Fri, 26 Feb 2021 07:03 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वीना मलिक बर्थडे - फोटो : Instagram
पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल वीना मलिक अपनी हॉट अदाओं और बयानों के चलते कई बार सुर्खियों में रहीं हैं। टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' से लाइमलाइट में आईं वीना मलिक ने बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। लेकिन इसके साथ ही वीना मलिक का विवादों से पुराना नाता रहा है। वीना मलिक कभी अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहीं हैं तो कभी अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से चर्चा में छा गई थीं। इतना ही नहीं आलम ये हुआ कि उन्हें 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' कहा जाने लगा। तो आज हम आपको वीना मलिक के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
वीना मलिक बर्थडे
पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ अफेयर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के साथ वीना मलिक का अफेयर रहा। हालांकि, बाद में वीना मलिक ने आसिफ के साथ अपने रिश्ते तोड़ दिए थे। लेकिन वीना ने आसिफ पर आरोप लगाया था कि उनका कई बार डांसर, मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ रिलेशन है। वहीं, आसिफ मैच फिक्सिंग में भी फंस गए थे, जिसपर वीना ने कई विवादित बयान दिए थे।
विज्ञापन

3 of 7
वीना मलिक बर्थडे - फोटो : file photo
कराया था न्यूड फोटोशूट 

वीना ने एफएचएम मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था, जिसके बाद वो काफी सुर्खियों में आ गई थीं। इतना ही नहीं इस फोटोशूट के कारण उनके परिवार ने उनसे किनारा कर लिया था। बाद में इस फोटोशूट पर वीना ने कहा था कि मैगजीन ने उनकी फोटो के साथ छेड़खानी की है। हालांकि, मैगजीन ने बताया कि वीना ने ही यह फोटो शूट कराया है। इस फोटोशूट के लिए उन्होंने अपने हाथ पर आईएसआई लिखाकर पोज दिया था।

4 of 7
वीना मलिक बर्थडे - फोटो : Social Media
ईश निंदा में 26 साल की सुनाई गई थी सजा

पाकिस्तान के सबसे बड़े मीडिया समूह जियो टीवी के मालिक, अभिनेत्री वीना मलिक और उनके पति बशीर को टीवी पर ईशनिंदा वाले प्रोग्राम को प्रसारित करने के आरोप में अदालत ने 26 साल की सजा सुनाई थी। जियो टीवी और जंग समूह के मालिक मीर शकील-उर-रहमान पर मई के महीने में ईशनिंदा वाले प्रोग्राम के प्रसारण को अनुमति देने का आरोप था। जिसमें वीना मलिक और बशीर की नकली शादी के दौरान मनकबत (धार्मिक गीत) बजाया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
वीना मलिक बर्थडे - फोटो : Instagram
निर्देशक के साथ तस्वीरें हुई थीं लीक

'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' सिर्फ बयानों के चलते सुर्खियों में नहीं रहीं हैं। बल्कि एक बार अपनी कुछ अतरंग तस्वीरों के कारण भी चर्चा में आ गई थीं। वीना मलिक और निर्देशक हेमंंत मधुकर के साथ उनकी कुछ अतरंग तस्वीरें लीक हो गई थीं। जिसमें वीना नशे में धुत दिखाई दे रही थीं। वीना की इन तस्वीरों ने पाकिस्तान में भी हड़कंप मचा दिया है। इसे देख पाकिस्तान के कुछ इस्लामिक संगठनों ने शराब पीती वीना की इन तस्वीरों पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

6 of 7
वीना मलिक बर्थडे - फोटो : Instagram
विंग कमांडर अभिनंदन का उड़ाया था मजाक

वीना मलिक ने विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक उड़ाने की भी कोशिश की थी। वीना ने उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'सबको छोड़ो, मैंने अब तक इस तरह की मूछों का स्टाइल कभी नहीं देखा था।' वीना के इस ट्वीट को देखकर लोग काफी भड़क गए थे और उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
veena malik - फोटो : Twitter
बता दें कि वीना मलिक रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 4' में नजर आई थीं। इस शो में वीना और अश्मित पटेल की नजदीकियां काफी चर्चा का विषय बनी थी। वीना ने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया। वीना 'सुपर मॉडल', 'जिंदगी 50-50' और 'गली गली चोर है' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें