फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर सिंह पर जोमैटो ने बनाया ऐसा मीम, खुद शाहिद कपूर भी नहीं रोक पाए हंसी

Fri, 26 Feb 2021 06:52 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : Facebook/Shahid Kapoor

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर फिल्मी दुनिया के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वे अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। शाहिद कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फोटो वीडियो शेयर कर फैंस संग जुड़ाव बरकरार रखते हैं। अब शाहिद कपूर का जोमैटो को किया गया रिप्लाई चर्चा में है।

विज्ञापन

2 of 5
Kabir Singh - फोटो : twitter
दरअसल जोमैटो ने शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को लेकर एक ऐसा मीम बनाया है, जिसपर शाहिद खुद ही हंस पड़े हैं। फोटो में आग बबूला दिख रहे शाहिद इसे पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 25 फरवरी को बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर जोमैटो ने भी शाहिद को बधाई दी थी। कंपनी ने फिल्म कबीर सिंह के एक सीन का स्क्रीनशॉट लेकर इसमें फनी कैप्शन लगाया। लिखा ‘हैप्पी बर्थडे शाहिद कपूर। हम सब ऐसा करते हैं जब हमारा ऑर्डर किया हुआ खाना कोई और छू लेता है।
विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor
इस सीन में शाहिद कपूर कान में मोबाइल लगाए बेहद गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। उनके गुस्से से पीछे खड़े लोग भी हैरान हैं। दरअसल ये सीन तब का है जब फिल्म में शाहिद को खबर मिलती है कि किराया आडवानी यानी प्रीति को कॉलेज के कुछ बदमाश लड़कों ने होली में रंग लगा दिया है। ये सुनकर कबीर गुस्से से लाल पीले हो उठते हैं।

4 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : youtube
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ने कबीर सिंह के इस सीन को एक नया ट्विस्ट दे दिया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा। लोग इस पोस्ट को काफी शेयर भी कर रहे हैं। बता दें कि इस पोस्ट को शाहिद कपूर ने भी शेयर किया है और मजेदार सा रिएक्शन दिया है। शाहिद ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ‘हाहाहा पसंद आया’। जोमैटो लगातार इस तरह के मीम्स बनाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृणाल - फोटो : अमर उजाला
वर्क फ्रंट की करें तो हाल ही में अभिनेता ने फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी अहम किरदार निभाएंगे। ये फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें