देशभर में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के बीच अपने बर्थडे का एक ग्राफिक्स सोशल मीडिया में शेयर करना वरुण धवन को भारी पड़ गया। इसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल, 24 अप्रैल को वरुण धवन का जन्मदिन है। यह ग्राफिक वरुण धवन के बर्थडे को देखते हुए तैयार किया गया था। इसमें उनकी अलग-अलग फिल्मों के अवतार नजर आ रहे थे और इसके साथ मेसेज लिखा गया, 'प्लाजमा डोनेट करें, जिंदगियां बचाएं।'