फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: ये हैं फिल्मों के 10 सबसे लंबे गाने, अपने-अपने दौर के रहे जबरदस्त हिट

Thu, 22 Apr 2021 08:57 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड सॉन्ग - फोटो : Social media
कहते हैं कि एक अच्छी फिल्म में सब कुछ अच्छा होना चाहिए तभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती है। भारतीय फिल्मों में कहानी पर जितनी मेहनत होती है उतनी ही मेहनत गीत-संगीत पर भी की जाती है। आप बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में देख चुके होंगे जो सिर्फ गानों की वजह से हिट हो गईं। और कुछ ऐसी भी जो फिल्में तो फ्लॉप रहीं लेकिन गाना हिट कर गया। पहले की फिल्मों में सिर्फ गाने से ही पता चल जाता था फिल्मों की कहानी क्या होगी। भारतीय फिल्मों में गाने की अहम भूमिका है। इन गानों में हमारे संगीतकारों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। मसलन हम बात करें गानों की लंबाई की तो ये नार्मल 5 मिनट के होते हैं, लेकिन कई ऐसे गाने हैं जो लगभग 15 मिनट तक के हैं और उन गानों को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया।
विज्ञापन

2 of 11
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों - फोटो : twitter
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' का टाइटल सॉन्ग 14 मिनट 29 सेकंड का था। ये बॉलीवुड का सबसे लंबा गाना माना जाता है। गाने को समीर ने लिखा था। वहीं, संगीत दिया था अनु मलिक ने। सोनू निगम और उदित नारायण ने नगमें को अपनी बेहतरीन आवाज दी से सजाया था। इस गाने को दर्शकों ने काफी प्यार दिया और बेहतरीन देशभक्ति गानों में ये भी शामिल हो गया।

विज्ञापन

3 of 11
हम साथ साथ हैं - फोटो : सोशल मीडिया
हम साथ साथ हैं 
'हम साथ साथ हैं' का गाना 'सुनो जी दुल्हन, एक बात सुनो जी' भी गाना लंबे गानों की सूची में शामिल है। 12 मिनट 11 सेकेंड लंबे राजश्री प्रोडक्शन के इस गाने को कई गायकों ने आवाज दी है। इसके जरिए प्रतिमा रॉय, उदित नारायण, सोनू निगम, रूप कुमार राठौर और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। गानों फैंस को पसंद आया था।

4 of 11
मुझसे दोस्ती करोगे - फोटो : Social media

मुझसे दोस्ती करोगे
एक और अंताक्षरी सॉन्ग ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ का ‘द मेडले’ भी सामने आया, जो काफी लंबा था। ये 12 मिनट 9 सेकंड का था। इसे लता मंगेशकर, उदित नारायण, सोनू निगम और पामेला चोपड़ा ने गाया था। लिरिक्स आनंद बक्शी के थे। फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा समेत अन्य सितारे नजर आए थे।

विज्ञापन

5 of 11
एलओसी कारगिल  - फोटो : social media
एलओसी कारगिल 
'एलओसी कारगिल' एक देशभक्ति फिल्म थी। 12 दिसंबर 2003 में रिलीज हुई थी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके सभी गाने हिट साबित हुए थे। 'मैं कहीं भी रहूं, हर कदम हर घड़ी' 10 मिनट 18 सेकंड का था, जिसे गायकों ने मिलकर गाया था। सोनू निगम, उदित नारायण, रूप कुमार राठौड़, हरिहरण और सुखविंदर सिंह शामिल हैं। वहीं, जावेद अख्तर जी ने इस गाने को लिखा था, जिसे धुनों से संवारा था अनु मालिक ने।

विज्ञापन

6 of 11
बॉर्डर - फोटो : social media
बॉर्डर
देशभक्ति फिल्म की बात हो और 'बॉर्डर' का जिक्र न हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। फिल्म जितनी हिट थी उतने ही गानेभी। आज भी 15 अगस्त और 26 जनवरी पर 'संदेशे आते हैं' गाना सुनने को मिल जाता है। यह 10 मिनट 7 सेकंड का गाना है, जिसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए। गाने को गाया था सोनू निगम और रूप कुमार राठौड़ ने। वहीं, जावेद अख्तर और अनु मालिक की जोड़ी ने गाने को लिखा और कंपो किया था।

विज्ञापन

7 of 11
शानदार  - फोटो : Social media
शानदार 
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'शानदार' का गाना 'सेंटी वाली मेंटल' 10 मिनट 5 सेकंड का है। इस गाने को अरिजीत सिंह, स्वनंद किरकिरे, अमित त्रिवेदी और नीति मोहन ने गाया है।


 

8 of 11
मोहब्बतें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मोहब्बतें 
इस फिल्म को भला कौन नहीं जानता होगा। शाहरुख, अमिताभ और ऐश्वर्या राय समेत अन्य सितारों से सजी ये मल्टी स्टारर फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। फिल्म के गाने भी उतने ही कमाल के थे। इसका एक गाना 'सोणी सोणी अंखियों वाली' 9 मिनट 7 सेकंड का था। इस गाने को उदित नारायण, मनोहर शेट्टी, सोनाली भतौडकर, श्वेता पंडित और ईशान ने गाया था।

9 of 11
मैंने प्यार किया
मैंने प्यार किया
90 दशक की फिल्मों की बात करें तो इस मूवी के बिना अधूरा है। उबाऊ और कई एक्शन फिल्मों के बीच इस फिल्म ने लोगों का दिल जीत लिया था। सलमान खान रातों-रात स्टार बन गए थे। बॉलीवुड को लव स्टोरी फिल्मों का आइडिया मिल गया था। ये फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पिक्चर बनी थी। गाने भी एक से बढ़कर एक थे। गाना ‘अंताक्षरी’ 9 मिनट 8 सेकंड का था।

10 of 11
मैंने प्यार किया
मैंने प्यार किया
इसी फिल्म का एक और गाना 'कबूतर जा जा' 8 मिनट 24 सेकंड का था। इस गाने को आज भी लोग गुनगुनाते मिल जाते हैं। एसपी बाला सुब्रमण्यम और लता मंगेश्कर ने गाया था।

विज्ञापन

11 of 11
गाइड - फोटो : Social media

गाइड
फिल्म ‘गाइड’ में वहीदा रहमान पर फिल्माया गया ‘पिया तोसे नैना लागे रे, नैना लागे रे, जाने क्या हो अब आगे रे’ बॉलीवुड के सबसे लंबे गानों में से एक है। 8 मिनट 28 सेकंड के इस गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। एंडी बर्मन ने म्यूजिक दिया था और शैलेंद्र ने अपनी कलम से नगमे को उतारा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें