उत्पल दत्त
- फोटो : Social media
1950 में बॉलीवुड में एंट्री
बंगाली फिल्मों में सफलता पाने के बाद उन्होंने 1950 में हिंदी सिनेमा का रुख किया। उनके अभिनय को यहां भी काफी सराहा गया। बॉलीवुड में हास्य कलाकार के रूप में उनकी पहचान बनी। उन्होंने 'गोलमाल', 'नरम गरम', 'रंग बिरंगी', 'शौकीन' और 'गुड्डी' जैसी फिल्मों में काम किया। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी ’ में वे भी थे। गोलमाल फिल्म में उनका एक डायलॉग बहुत प्रसिद्ध था जब वो कहते थे 'बेटा रामप्रसाद...'। उनकी डायलॉग डिलीवरी का अंदाज निराला था।