फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीहा: सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ाकर लोगों ने जताया आभार, टीवी अभिनेत्री बोलीं- हम हर चीज में ड्रामा क्यों करते हैं?

Fri, 21 May 2021 07:54 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : Twitter
सोनू सूद की पहचान अब सिर्फ बॉलीवुड के अभिनेता के तौर पर ही नहीं बल्कि गरीबों के मसीहा के रूप में होती है। साल 2020 में कोरोना काल के वक्त सोनू सूद ने अपनी टीम के साथ सड़क पर उतर कर लोगों की मदद की थी और आज भी उनकी मदद करने का सिलसिला जारी है। सोनू कोरोना की दूसरी लहर में सिर्फ गरीबों और मजदूरों का ही नहीं बल्कि सेलेब्स का भी सहारा बन चुके हैं। पिछले कुछ दिनो में उन्होंने सभी जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुंचाई है। उनके इस नेक काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं लोग अपने अंदाज में सोनू सूद को धन्यवाद कह रहे हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश से एक वीडियो सामने आया जिसमें कुछ लोग सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ाते नजर आए। उनके बड़े से पोस्टर पर लोगों के दूध चढ़ाने का ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
दरअसल आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के श्रीकलाहस्ती में लोगों ने सोनू सूद के पोस्टर पर दूध चढ़ाकर उन्हें धन्यवाद कहा। लोगों ने अभिनेता के पोस्टर को भगवान की तस्वीर की तरह दूध का भोग लगाया। ऐसे कठिन समय में जब लोग सरकार से मदद तक नहीं ले पा रहे हैं ऐसे वक्त में सोनू सूद ने भगवान बनकर इन लोगों की मदद की है।



 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
सोनू सूद ने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर लोगों को शुक्रिया कहा है। सोनू अपने प्रति लोगों का ये प्यार देखकर भावुक हो गए। बता दें कि इससे भी पहले कई मौकों पर अभिनेता के लिए लोगों ने धन्यवाद कहा था जिसे देखकर उनकी आंखें भर आईं थीं।

4 of 5
Kavita Kaushik - फोटो : Instagram
हालांकि इस बात पर टीवी की मशहूर अभिनेत्री कविता कौशिक ने नाराजगी जताई। उन्होंने धन्यवाद कहने के लिए इस तरीको को दूध की बर्बादी बताया। कविता ने ट्वीट किया, 'हम सभी सोनू सूद से प्यार करते हैं और ये देश हमेशा उनके नेक दिल काम का कृतज्ञ रहेगा लेकिन मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं कि दूध को व्यर्थ करने की बेवकूफी भरे काम से सोनू सूद को भी निराशा हुई होगी। वो भी ये सब ऐसे समय  में किया जा रहा है जब लोग भूख से मर रहे हैं। हम हर चीज में इतना ड्रामा क्यों करते हैं'? अब फैंस उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
बता दें कि लोगों ने सोनू सूद के सोशल मीडिया हैंडल पर मदद की गुहार लगाई थी जिसके बाद उन्होंने जरूरतमंदों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन व दवाएं दिलाने के काम किया था। आज भी लोग लगातार उनके फोन पर मैसेज के जरिए मदद मांग रहे हैं वहीं कई बार लोग उनके घर के बाहर भी खड़े नजर आए हैं। हाल ही में सोनू सूद ने एक ट्वीट में डॉक्टरो से खास सवाल भी पूछे थे जिससे यूजर्स सहमत थे। सोनू सूद के ये ट्वीट काफी वायरल हुए थे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें