फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'गदर' में बने सनी देओल के बेटे का पाकिस्तान में उड़ रहा मजाक, वीडियो में देखें बड़ी वजह

Wed, 19 Sep 2018 04:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Utkarsh Sharma
बॉलीवुड में आजतक इफैक्टस् और ग्राफिक्स का बहुत इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में कुछ सीन फिल्मों में ऐसे होते हैं जो कुछ गलतियों के वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं। ऐसे में बात करेंगे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जीनियस की जिसमें एक सीन में पकिस्तान के एक टावर को आईएसआई का हेडक्वार्टर बताया गया है..इसे लेकर पूरे पाकिस्तान में फिल्म के एक्टर उत्कर्ष का मजाक बनाया जा रहा है...
विज्ञापन

2 of 5
anil sharma and utkarsh sharma
बता दें कि फिल्म जीनियस अनिल शर्मा ने डायरेक्ट की है। अनिल ने सुपरहिट फिल्म गदर एक प्रेम कथा भी डायरेक्ट की थी। अनिल ने अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को फिल्म जीनियस से बड़े परदे पर उतारा है। हालांकि फिल्म इतनी खास नहीं रही लेकिन फिल्म के एक सीन से उत्कर्ष की पूरे पाकिस्तान में खिल्ली उड़ रही है।

उत्कर्ष के पाकिस्तान में ट्रोल होने की वजह है कि फिल्म में इस्लामाबाद के आरफा करीम टॉवर को आईएसआई का हेडक्वार्टर बताया गया है। जबकि यह टॉवर इस्लामाबाद में नहीं बल्कि लाहौर में मोजूद हैं। बता दें कि टॉवर में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की यूनिवर्सिटी के अलावा और भी कई सरकारी ऑफिस बने हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
utkarsh sharma and ishita chauhan
ऐसे में पाकिस्तान में फिल्म के एक्टर उत्कर्ष के साथ-साथ फिल्म निर्माता को पाकिस्तान में ट्रोलर्स आड़े हाथ ले रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रोलर्स ने नसीहत भी दे डाली। उन्होंने कहा कि फिल्म में यह सीन दिखाने से पहले गूगल तो कर लेते। 

4 of 5
Utkarsh Sharma
दरअसल, फिल्म के इस सीन पर पाकिस्तान के एकेडमिक-कंप्यूटर साइंटिस्ट उमर सैफ की नजर पड़ी और फिल्म को वो वीडियो क्लिप शेयर कर दी जिसमें आरफा टॉवर को आईएसआई का हेडक्वार्टर बता दिया गया है।  उन्होंने लिखा कि आरफा टेक्नोलॉजी पार्क सरहद पार काफी छाया हुआ है। उमर ने ट्रोल करते हुए ये भी लिखा कि बॉलीवुड को बेहतर स्क्रिप्ट राइटर्स की काफी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Utkarsh Sharma
बता दें कि फिल्म 24 अगस्त को सिनेमाघरों में लगी थी। फिल्म में उत्कर्ष के साथ-साथ एक्ट्रेस इशिता चौहान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी विलेन के रोल में नजर आए थे। एक्टर मिथुन चक्रवर्थी ने फिल्म में उत्कर्श शर्मा के पिता रोल किया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें