फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा-ए-बॉलीवुड: उर्मिला मातोंडकर ने 'रंगीला' गाने को लेकर किया खुलासा, डांस करते वक्त पहली थी जैकी श्रॉफ की गंजी

Fri, 01 Oct 2021 09:03 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया
उर्मिला मातोंडकर अपने समय की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक थी। कभी अपने बिंदास और सुपर हॉट अंदाज की वजह से उनके अच्छी खासी तादात में फैंस हुआ करते थे। लेकिन 1995 राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला में ऐसा डांस किया कि आज भी लोगों को रंगीला नाम से उर्मिला मातोंडकर याद आती हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड आमिर खान और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी थे, लेकिन इसके बावजूद उर्मिला इस फिल्म पर छा गईं थी। रंगीला में उर्मिला ने अपने हुस्न का ऐसा जलवा दिखाया कि वह उस समय कि सबसे हॉट एक्ट्रेस बन गई। चलिए आज आपको बताते हैं रंगीला फिल्म से जुड़ा ऐसा किस्सा जिसपर आप यकीन नहीं कर पाएंगे। दरअसल, फिल्म के गाने  'तनहा तनहा यहां पे जीना' में उर्मिला मातोंडकर को जैकी श्रॉफ की गंजी पहन कर डांस करना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया
तनहा तनहा गाने से लगाई आग
रंगीला में उर्मिला का गाना 'तनहा तनहा यहां पे जीना' में तो उर्मिला ने बोल्डनेस की सभी हदें पार कर दी थीं। उर्मिला के साथ इस गाने में जैकी भी नजर आए थे। दोनों समंदर की लहरों में खेलते और रोमांस भी करते दिखे। इसी गाने ने उर्मिला को बॉलीवुड की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस बना दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ की पहनी गंजी
उर्मिला मातोंडकर ने एक शो में खुलासा किया कि रंगीला के पॉपुलर गाने 'तन्हा तन्हा यहां पे जीना' के लिए उन्होंने जैकी श्रॉफ की गंजी पहनी थी। उर्मिला ने बताया कि इस सीक्वेंस को अनोखा और ताजगी भरा दिखाना था। इस गाने के लिए जैकी श्रॉफ ने मुझे अपनी गंजी पहनने को कहा। मैं पहले तो झिझक रही थी, लेकिन फिर मैने सब भगवान भरोसे छोड़ दिया। बाद में गाना सुपरहिट हो गया और लोगों प्यार और सराहना मिली।

4 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : सोशल मीडिया
फराह भी हुईं हैरान
जैसे ही इस बात का उर्मिला ने सबके साथ शेयर किया। फराह ये बात सुनकर हैरान रह गईं। फराह ने कहा कि मुझे आज तक ये बात नहीं पता था। साथ ही उन्होंने कहा कि जैकी की गंजी पहनकर डांस करना बेहद मुश्किल रहा होगा। क्योंकि फिल्म की शुटिंग के दौरान पूरी यूनिट वहीं रहती है। लेकिन उर्मिला तमाम समस्याओं के बाद भी शानदार डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
 ज़ी कॉमेडी शो में उर्मिला मातोंडकर खुद से जुड़े कई खुलासे करने वाली हैं। इस शो में वह बतौर मेहमान आई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें