फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Dhar: उरी के बाद नई फिल्म लेकर आ रहे आदित्य धर, पर्दे पर दिखाएंगे आतंकियों की हत्या की कहानी

Mon, 23 Oct 2023 08:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपनी डेब्यू फिल्म उरी द सर्जिकल स्टाइक से जबर्दस्त सफलता हासिल की थी। फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। अब चार साल बाद आदित्य एक बार फिर दर्शकों के लिए नई कहानी लेकर आ रहे हैं।
Bishan Singh Bedi: बेटे अंगद के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं बिशन सिंह बेदी, इस फिल्म में दिखाया अभिनय कौशल
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य की अगली फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित एक एक्शन थ्रिलर होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फिल्म पाकिस्तान में हाल ही में हुई आतंकवादी हत्याओं से प्रेरित होगी।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस विषय पर शोध किया है और जिस तरह से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया वह उससे काफी प्रभावित हुए हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि माना जाता है कि पाकिस्तान में आतंकवादी हत्याओं को कथित रूप से भारतीय खुफिया एजेंसियों का समर्थन प्राप्त है और आदित्य इसे पर्दे पर उतारने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

4 of 5
आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक आदित्य और उनकी टीम इसे अनोखे और बड़े पैमाने पर फिल्माने में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि इस बार वह कुछ ऐसा बनाने जा रहे हैं जो इससे पहले किसी भी हिंदी फिल्म में नहीं देखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यामी गौतम, आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक इसे अप्रैल-मई 2024 में फ्लोर पर ले जाया जाएगा। इसके अलावा आदित्य एक निर्माता के रूप में तीन फिल्मों की रिलीज के लिए भी तैयार हैं, जिनमें यामी गौतम और प्रतीक गांधी अभिनीत राजनीतिक थ्रिलर 'धूम धाम' और 'बारामूला' शामिल हैं।
Kriti Sanon: कृति सेनन ने खरीदा 35 करोड़ का घर? अपार्टमेंट के बाहर दिखी अभिनेत्री की कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें