फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Sequels: इस साल पूरा होगा दर्शकों का इंतजार! ये सीक्वल मचाएंगे धमाल

Sun, 08 Jan 2023 12:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इस साल ये सीक्वल मचाएंगे धमाल - फोटो : अमर उजाला
किसी फिल्म को जब दर्शकों का बेशुमार प्यार मिलता है तो उसके सीक्वल बनने की गुंजाइश भी उतनी बढ़ जाती हैं। दर्शक भी अपनी पसंदीदा कुछ फिल्मों के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार करते नजर आते हैं। वर्ष 2023 में कई फिल्मों को लेकर दर्शकों की यह मुराद पूरी होने वाली है। इस साल कई धमाकेदार फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं। आइए जानते हैं... 
विज्ञापन

2 of 7
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'गदर 2'
अभिनेता सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की वर्ष 2001 में आई फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' जबरदस्त हिट रही। अब करीब 22 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के मध्य में यह फिल्म रिलीज हो सकती है। एक बार फिर इसमें सनी देओल का दमदार अंदाज देखने को मिलेगा। हाल ही में फिल्म से सनी देओल का फर्स्ट लुक खूब वायरल हुआ, जिसमें वह बैलगाड़ी का पहिया हवा में लहराते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 7
सिंघम 3 - फोटो : social media
'सिंघम 3'
रोहित शेट्टी की चर्चित सुपर कॉप सिंघम सीरीज की अगली फिल्म यानी 'सिंघम 3' भी इस साल दस्तक देगी। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि इस सीरीज की 'सिंघम' और 'सिंघम 2' फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब इसकी तीसरी किश्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

4 of 7
टाइगर 3 - फोटो : social media
'टाइगर 3'
फिल्म 'एक था टाइगर' (2012) और 'टाइगर जिंदा है' (2017) की सफलता के बाद मेकर्स अब इसकी तीसरी किश्त 'टाइगर 3' लेकर आ रहे हैं। यह वर्ष 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। सलमान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी इस फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में खूब एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष ईद पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन

5 of 7
अक्षय कुमार ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'ओह माय गॉड 2'
अक्षय कुमार और परेश रावल अभिनीत वर्ष 2012 में आई फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' इस साल दर्शकों के बीच पहुंचेगा। दूसरे भाग में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम रोल में नजर आएंगे। अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान हालांकि अब तक नहीं हुआ है। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे।
रियल लाइफ 'रीना' की हां के लिए 'रॉकी भाई' ने छह महीने किया था इंतजार
विज्ञापन

6 of 7
'ड्रीम गर्ल-2' - फोटो : सोशल मीडिया
'ड्रीम गर्ल 2'
आयुष्मान खुराना की वर्ष 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' दर्शकों के बीच खूब पसंद की गई। अब इस वर्ष इस फिल्म का सीक्वल धमाल मचाने को तैयार है। 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। यह फिल्म 29 जून 2023 को रिलीज होगी। 
Bollywood: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स से रचाई शादी, फिर इंडस्ट्री से रातों-रात हो गईं गुमनाम
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फुकरे 3 की शूटिंग हुई शुरू - फोटो : Instagram @pulkitsamrat
'फुकरे 3'
फिल्म 'फुकरे' (2013) और 'फुकरे रिटर्न्स'  (2017) के बाद अब इस सीरीज की तीसरी फिल्म 'फुकरे 3' भी इस साल दर्शकों के बीच पहुंच रही है। तीसरे पार्ट में मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा जैसे सितारे नजर आएंगे।
Bigg Boss 16: बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे शालीन और टीना! शो में होगी कंटेस्टेंट के घरवालों की एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें