फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: हिंदी सिनेमा में पहली बार पब्लिक हॉलीडे का एलान, देखें फिल्मी हस्तियों को कब-कब मिलेंगी छुट्टियां

Sun, 08 Jan 2023 11:12 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी पब्लिक हॉलीडे मनाए जाएंगे। इसे लेकर बाकायदा छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी की गई है।
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
26 जनवरी, 15 अगस्त, होली-दिवाली से लेकर तमाम सार्वजनिक छुट्टियां मनाना आखिर किसे पसंद नहीं होता! अक्सर नौकरीपेशा लोग इन पर अपना हक समझते हैं। हालांकि, कुछ पेशे ऐसे भी होते हैं, जहां सार्वजनिक छुट्टियों जैसी कोई चीज नहीं होती। अब तक हिंदी सिनेमा भी इस लिस्ट में शुमार रहा। जी हां, सिनेमा एक ऐसी दुनिया है जहां छुट्टी का कोई दिन तय नहीं माना जाता। हर दिन फिल्म की शूटिंग होती है। हर दिन स्क्रिप्ट लिखी जाती हैं, फिल्मों पर काम जारी रहता है। हालांकि, अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी पब्लिक हॉलीडे मनाए जाएंगे! हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार पब्लिक हॉलीडेज की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन

2 of 4
हिंदी सिनेमा में सार्वजनिक छुट्टियों का एलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने बाकायदा वर्ष 2023 की अनिवार्य छुट्टियों की सूची जारी की है। सालभर में कुल 12 छुट्टियों का एलान किया गया है। हर महीने सितारों को एक सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। इनमें जनवरी के महीने में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की छुट्टी मिलेगी। वहीं, 18 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी दी जाएगी। मार्च के महीने में होली की छुट्टी (8 मार्च) को रहेगी। 22 अप्रैल को रमजान ईद की छुट्टी रहेगी। 1 मई को मजदूर दिवस की छुट्टी, 29 जून को ईद की और 29 जुलाई को मोहर्रम की छुट्टी का एलान किया गया है।  
विज्ञापन

3 of 4
हिंदी सिनेमा में सार्वजनिक छुट्टियों का एलान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की छुट्टी का एलान किया गया है। वहीं सितंबर में सितारों को गणेश चतुर्थी की छुट्टी मिलेगी। अक्तूबर में दशहरा, नवंबर में एक दिन की दिवाली की छुट्टी मिलेगी और आखिरी महीने दिसंबर में क्रिसमस डे की छुट्टी का एलान किया गया है। 
विज्ञापन

4 of 4
हिंदी सिनेमा में सार्वजनिक छुट्टियों का एलान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार किया गया सार्वजनिक छुट्टियों का एलान बेशक सराहनीय है। न सिर्फ फिल्मी सितारों को बल्कि, फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले तमाम कामगारों को भी इनका फायदा मिलेगा। देखना दिलचस्प होगा कि फिल्मी हस्तियां इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें