फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 में बॉलीवुड की इन वेब सीरीज का है दर्शकों को बेसब्री से इंतजार, मिर्जापुर का नाम है सबसे ऊपर

Mon, 13 Jan 2020 02:45 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोड एम, मिर्जापुर, दिल ही तो है - फोटो : Social Media
इन दिनों वेब सीरीज का चलन ज्यादा चल रहा है। ऐसे में साल 2020 में लोगों को इंतजार है नई-नई वेब सीरीज का। वैसे इस साल की दो वेब सीरीज घोस्ट स्टोरीज और जामात्र तो दर्शकों के लिए रिलीज हो ही गई है। अब दर्शकों को इंतजार है तो उन वेब सीरीज का जो रिलीज हुए बिना ही अपनी धाक जमा चुकी हैं। बॉलीवुड की कुछ ऐसी वेब सीरीज के बारे में आपको बताएंगे, जिनका बेशक ही बेसब्री से आपको इंतजार होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Pankaj Tripathi
मिर्जापुर 2
कालीन भैया के फैन्स एक बार फिर से बड़ी ही बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। तभी तो फैन्स को सबसे ज्यादा इंतजार है मिर्जापुर के दूसरे सीजन का। मिर्जापुर के पहले सीजन ने दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया था। अब दर्शकों को इंतजार है इसके अगले सीजन का। कुछ दिन पहले ही इसके अगले सीजन की एक झलक बी देखने को मिली थी। लेकिन इसकी रिलीज डेट का अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
ब्रीथ ट्रेलर - फोटो : self
ब्रीथ 2
वेब सीरीज ब्रीथ के जरिए अभिनेता आर माधवन ने जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखा था। तो वहीं अब इसके दूसरे सीजन से अभिनेता अभिषेक बच्चन इस ओटीटी पर कदम जमाने वाले हैं। ब्रीथ का अलग कॉन्सेप्ट और इसकी अलग कहानी इसे बाकी वेब सीरीज से जुदा बनाती है। खासकर इसके आगामी सीजन में दर्शकों को अभिषेक बच्चन का इंतजार रहेगा।

4 of 6
The Family Man - फोटो : सोशल मीडिया
द फैमिली मैन 2
मनोज वाजपेयी स्टारर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' की सफलता के बाद अब इसकी दूसरी सीरीज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक बार फिर अभिनेता मनोज वाजपेयी मिडिल क्लास फैमिली की अनोखी कहानी लेकर आएंगे। इस सीरीज ने दर्शकों का दिन जीत लिया था। अब इसके दूसरे सीजन का भी दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस वेब सीरीज के जरिए साउथ इंडियन इंडसट्री की अभिनेत्री सामंथा अक्कीनेनी भी अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
karan kundra - फोटो : social media
दिल ही तो है सीजन 3
टेलीविजन एक्टर करन कुंद्रा की वेब सीरीज 'दिल ही तो है' के दो सीजन ने बड़ी ही सफलता हासिल की। ये एक टीवी सो था। जिसकी टेलीविजन पर सफलता के बाद इसे फैन्स की डिमांड पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया गया था। जिसके बाद इसने अपने 2 सीजन में फैन्स को जरा भी निराश नहीं किया। अब फैन्स को इंतजार है तो इसके तीसरे सीजन का। जिसकी शूटिंग की जा रही है। दिल ही तो है ये तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Code M - फोटो : Alt Balaji
कोड एम
जेनिफर विंगेट स्टारर इस वेब सीरीज का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। ये वेब सीरीज सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें जेनिफर एक आर्मी अफसर के किरदार में हैं। 'कोड एम' में आर्मी और एनकाउंटर की गुत्थी सुलझाई जाएगी। ये वेब सीरीज हाल ही में 15 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें