फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Sequels: 2026 में आएंगे इन फिल्मों के सीक्वल, 'कॉकटेल 2' से लेकर 'दृश्यम 3' तक शामिल

Wed, 22 Apr 2026 10:05 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Bollywood Sequels Release In 2026: इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों के सीक्वल रिलीज होने वाले हैं। इस लिस्ट में 'कॉकटेल 2' से लेकर 'दृश्यम 3' और 'आवारापन 2' के अलावा भी कई फिल्में शामिल हैं।जानिए ये फिल्में कब रिलीज होंगी?
विज्ञापन
1 of 6
फिल्मों के सीक्वल - फोटो : अमर उजाला
2026 का साल बॉलीवुड के फ्रेंचाइजी और लंबे समय से इंतजार किए जा रहे सीक्वल्स के लिए बहुत खास होने वाला है। रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन जैसी स्टार्स वाली फिल्म से लेकर इमरान हाशमी की पुरानी हिट फिल्म की सीक्वल तक, कई रोमांचक फिल्में इस साल रिलीज होने वाली हैं। प्रशंसक इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ सबसे चर्चित सीक्वल फिल्मों के बारे में?
विज्ञापन

2 of 6
कॉकटेल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'कॉकटेल 2'
होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'कॉकटेल 2', 19 जून 2026 को रिलीज होगी। इसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। मूल फिल्म 'कॉकटेल' 2012 में रिलीज हुई थी। 'कॉकटेल' फिल्म सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी के साथ बड़ी हिट रही थी। अब प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि यह सीक्वल भी उतनी ही अच्छा हो।
विज्ञापन

3 of 6
'आवारापन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
'आवारापन 2'
इमरान हाशमी अपने पसंदीदा किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म 'आवारापन 2' स्वतंत्रता दिवस के आस पास 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे एक भावुक संगीतमय ड्रामा बताया जा रहा है, जो पहली फिल्म 'आवारापन' (2007) की तरह ही अच्छा संगीत और मजबूत कहानी रखेगी। लगभग 19 साल बाद आने वाली इस सीक्वल को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है।

4 of 6
खोसला का घोसला 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'खोसला का घोसला 2'
मूल फिल्म 'खोसला का घोसला' के करीब 20 साल बाद 'खोसला का घोसला 2', 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। अनुपम खेर और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मध्यम वर्ग की समस्याओं और संपत्ति घोटालों पर व्यंग्य करती है। इसमें परवीन डबास, तारा शर्मा और रणवीर शौरी भी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
'दृश्यम 3' - फोटो : इंस्टाग्राम
'दृश्यम 3'
अजय देवगन की सबसे पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी किस्त जल्द ही आने वाली है। अजय देवगन इसमें एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर स्क्रीन पर लौट रहे हैं। फिल्म 'दृश्यम 3' परिवार की रक्षा की कहानी का आखिरी और रोमांचक हिस्सा बताएंगी। 'दृश्यम 3', 2 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धमाल 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
'धमाल 4'
अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी की मजेदार जोड़ी 3 जुलाई 2026 को 'धमाल 4' के साथ वापसी कर रही है। यह फिल्म पहले जैसी ही हल्की-फुल्की कॉमेडी और मस्ती से भरपूर होगी। रवि किशन, ईशा गुप्ता और संजीदा शेख भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें