फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं आलिया कुरैशी? विजय वर्मा के साथ वीडियो वायरल; शाहरुख संग कर चुकी हैं काम, अभिनय के अलावा गायकी भी पसंद

Wed, 22 Apr 2026 07:44 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Aliya Quereshi: हाल ही में एक्ट्रेस आलिया कुरैशी अभिनेता विजय वर्मा के साथ नजर आईं। इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चा गरम है। इस खबर में जानिए कौन हैं एक्ट्रेस आलिया कुरैशी?
विज्ञापन
1 of 7
आलिया कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा की वेब सीरीज 'मटका किंग' हाल ही में रिलीज हुई है। इस बीच उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है, जिसके बाद फैंस उस मिस्ट्री गर्ल के बारे में सब कुछ जानना चाह रहे हैं। इस खबर में जानिए कौन हैं वो मिस्ट्री गर्ल?
विज्ञापन

2 of 7
आलिया कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल विजय वर्मा के साथ नजर आईं मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस आलिया कुरैशी है। आलिया का जन्म 19 अक्टूबर को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई धीरूभाई अंबानी स्कूल से की। जिसके बाद उन्होंने लॉस एंजलिस से म्यूजिक में डिग्री हासिल की है। 
विज्ञापन

3 of 7
आलिया कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम -@jhalliverse
रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के पिता सैफ कुरैशी एक सफल बिजनेसमैन हैं। वहीं उनकी मां एक डॉक्टर हैं। आलिया की एक बहन भी है शाजिया कुरैशी।

4 of 7
आलिया कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम -@jhalliverse
आलिया खुद पेश से एक्ट्रेस हैं। इसके साथ ही वह एक सिंगर, सॉन्गराइटर और प्रोड्यूसर भी हैं। आलिया इंस्टाग्राम पर 'झल्लीवर्स ' नाम से अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही वह कई फिल्मों और ओटीटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
आलिया कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम -@jhalliverse
आलिया के करियर का सबसे बड़ा पल वो था जब वो शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का हिस्सा बनीं। इसी फिल्म से एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। एक्ट्रेस ने इसमें आजाद के गिरोह की सदस्य जानवी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

6 of 7
आलिया कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा आलिया, वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' का भी हिस्सा रही हैं। बीते दिनों उन्होंने इब्राहिम अली खान की 'नादानियां' में साहिरा का किरदार भी निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया कुरैशी, विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
अब तमन्ना भाटिया से अलग होने के बाद एक्टर विजय वर्मा को आलिया कुरैशी के साथ देखा गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर विजय के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। चर्चा है कि दाेनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं पर अब तक दोनों ही कलाकारों की तरफ से इसे लेकर को बयान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें