फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unseen Photos: संघर्ष के दिनों में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा सितारे, एक बार देख लेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे

Wed, 09 Mar 2022 09:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood Stars - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर्स के लुक पर बेशक आप आज फिदा हों लेकिन एक समय ऐसा था जब इनका लुक आम था। ये स्टार्स बेशक आज इंडस्ट्री के बड़े नाम हों लेकिन इन्होंने मॉडलिंग के रैंप पर सालों घिसटकर यहां अपनी राह बनाई है। इन सितारों के संघर्ष के दिनों की तस्वीरें आज से मेल नहीं खातीं।

विज्ञापन

2 of 7
Katrina Kaif - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग की दुनिया में पहचान बनाने के बाद ही कटरीना कैफ को बॉलीवुड में ब्रेक मिला था। मॉडलिंग के दिनों में कटरीना काफी अलग दिखती थीं। उनकी पहले और अब की तस्वीरों में काफी अंतर दिखता है।
विज्ञापन

3 of 7
priyanka chopra - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंयका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। प्रियंका ने भी मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। अब प्रियंका काफी अलग दिखती हैं। उन्होंने सर्जरी भी कराई है।

4 of 7
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण ने भी फिल्मों में एंट्री करने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई। वे किंगफिशर एयरलाइन्स, Levi Strauss और Tissot SA जैसे बड़े ब्रांड्स की एम्बेसडर बनीं। 

विज्ञापन

5 of 7
Malaika Arora - फोटो : सोशल मीडिया
एक वक्त टॉप मॉडल में शुमार रही मलाइका अरोड़ा ने 90 के दशक में कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। मलाइका ने शो में खुलासा करते हुए बताया था कि अपने करियर के शुरुआती दौर में डार्क रंग की वजह से उनका मजाक उड़ाया गया था। अब मलाइका बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
aishwarya rai - फोटो : file photo
ऐश्वर्या राय को मॉडलिंग का पहला ऑफर कैमलिन कंपनी की ओर से मिला था, तब वो 9वीं क्लास में पढ़ती थीं। मॉडलिंग की तरफ कदम बढ़ा चुकीं ऐश्वर्या ने 1991 में सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Siddharth Malhotra - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने महज 18 साल की उम्र में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। मॉडलिंग के क्षेत्र में उन्होंने खूब सफलता हासिल की।अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने नाम का परचम लहराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें